Entertainment News Live In Hindi: इंडियन म्यूजिक की लेजेंड एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की लाइफ पर एक ग्रैंड पैन-इंडिया बायोपिक बनने जा रही है, और इसका सबसे बड़ा सरप्राइज ये है कि फिल्म में रश्मिका मंदाना ‘अम्मा’ के रोल में दिखेंगी. चेन्नई में कमल हासन ने इस प्रोजेक्ट को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. ‘जर्सी’ फेम डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और अनिरुद्ध रविचंदर इसमें म्यूजिक देने वाले हैं. मेकर्स ने इस रोल और स्टोरी पर पूरे 8 साल की तगड़ी रिसर्च की है. रश्मिका इस आइकॉनिक रोल को निभाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.
शबाना आजमी का आज जन्मदिन
बॉलीवुड की लेजेंड्री एक्ट्रेस शबाना आजमी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ‘अंकुर’, ‘अर्थ’ और ‘मंडी’ जैसी फिल्मों से पैरेलल सिनेमा की क्वीन बनीं शबाना आजमी ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. 5 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं शबाना आज भी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्मों में अपने किलर रोल्स से सबका ध्यान खींच लेती हैं. एक्टिंग के साथ-साथ वे सोशल कॉज और सोशल एक्टिविज्म में भी काफी एक्टिव रहती हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Hanuman Ansh Vs Haiwaan)
Hanuman Ansh: Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी शोभित श्रीवास्तव स्टारर भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 42वें दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 41वें दिन की तुलना में 4.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने अपने छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, मूवी ने भारत में अब तक कुल 243.38 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 287 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
Haiwaan: Sacnilk के अनुसार, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वाली थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ ने 7वें दिन सिर्फ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो फिल्म के 6वें दिन की कमाई के बराबर ही है. यानी इसमें किसी तरह की गिरावट या बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली. इसी के साथ इस फिल्म ने भारत में अब तक 9.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. मालूम हो कि पिछले 7 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म ‘हैवान’ अब तक 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 11.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.