---विज्ञापन---

Karan Singh Grover Birthday Special: एकदम फिल्मी रही है करन सिंह ग्रोवर की लव लाइफ, 10 महीने में ही टूट गई थी पहली शादी

Karan Singh Grover Birthday Special: टीवी के चहीते एक्टर करन सिंह ग्रोवर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। 23 फरवरी 1982 को जन्में करन आज 41 साल के हो गए हैं। बेटी के साथ मनाएंगे बर्थडे (Karan Singh Grover Birthday) यह बर्थडे करन के लिए और भी ज्यादा खास है क्योंकि वो अपना यह बर्थडे […]

karan singh grover birthday
karan singh grover birthday special

Karan Singh Grover Birthday Special: टीवी के चहीते एक्टर करन सिंह ग्रोवर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। 23 फरवरी 1982 को जन्में करन आज 41 साल के हो गए हैं।

बेटी के साथ मनाएंगे बर्थडे (Karan Singh Grover Birthday)

यह बर्थडे करन के लिए और भी ज्यादा खास है क्योंकि वो अपना यह बर्थडे अपनी बेटी के साथ मनाने वाले हैं। बता दें करन पिछले साल नवंबर में ही पिता बने हैं। टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय करने वाले करन सिंह ग्रोवर की कहानी भी काफी दिलचस्प है। प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक करन ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

किए हैं कई सारें सीरियल (Karan Singh Grover’s Serials)

करन ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के शो ‘कितनी मस्त है ये जिंदगी’ से की थी। इस शो ने अच्छी खासी पॉपुलेरिटी हासिल की थी। इस शो के बाद करन को पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। इसके बाद उनके हाथ स्टार वन का सीरियल ‘दिल मिल गए’ लग गया। यह सीरियल करन की लाइफ का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस शो के जरिए वो बहुत ही कम वक्त में लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे। काफी लंबे वक्त तक यह शो लोगों का पसंदीदा शो रहा।

फिल्मों में भी आजमाया है हाथ (Karan Singh Grover’s Films)

इसके बाद करन सिंह ग्रोवर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के साथ सीरियल ‘कुबूल है’ में नजर आए थे। केमेस्ट्री के मामले में दोनों ही स्टार्स ने लोगों का दिल जीत लिया था। इतना ही नहीं करन सिंह ग्रोवर ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। वो बात अलग है कि फिल्मों में उन्हें वो कामयाबी नहीं दी जो उन्हें टीवी के जरिए मिली। ‘अलोन’ और ‘हेट स्टोरी 3’ जैसी फिल्मों ने स्क्रीन पर कुछ खास कमाल नहीं किया।

यह भी पढ़ेंः उर्फी जावेद ने क्रिएट किया एलियन लुक, ट्रोलर्स के मुंह से निकला…

तीन बार कर चुके हैं शादी

ये तो हो गई प्रोफेशनल लाइफ। अब बात करते हैं करन की पर्सनल लाइफ की तो उनकी पर्सनल लाइफ काफी ज्यादा फिल्मी है। जी हां दरअसल करन ने अब तक की लाइफ में कुल तीन शादियां रचाई हैं जो कोई आम बात नहीं है। करन की तीनों ही पत्नियां इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं।

बिपाशा बसु के साथ लिए सात फेरे (Karan Singh Grover Wife)

करन की पहली पत्नी एक्ट्रेस श्रृद्धा निगम थी। शादी के एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए थे। जिसके बाद टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट उनकी जिंदगी में आई। जेनिफर सीरियल दिल मिल गए में करन की को-स्टार थी। दोनों की शादी दो साल भी टिक नहीं पाइ और दोनों अलग हो गए। जिसके बाद उनकी वर्तमान पत्नी बिपाशा बसु ने उनकी जिंदगी में कदम रखा। बता दें कि दोनों फिल्म अलोन के सेट पर पहली बार मिले थे। इस फिल्म में बिपाशा बसु करन के अपोजिट में नजर आई थीं।

First published on: Feb 23, 2023 03:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.