Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

John Abraham के बिना अधूरी रह जाती Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’! ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Bharat Bhhagya Viddhaata: अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के टाइटल को लेकर कंगना रनौत ने जॉन अब्राहम के प्रति आभार जताया.

---विज्ञापन---

Bharat Bhhagya Viddhaata

Bharat Bhhagya Viddhaata: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. ये फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है. इसकी कहानी एक नर्स की है, जिन्होंने मुंबई आतंकी हमलों के दौरान 400 से अधिक लोगों की जान बचाई थी. फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं.

फिल्म का टाइटल ‘भारत भाग्य विधाता’ कैसे पड़ा?

2 जून को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगना ने एक खास किस्सा सुनाते हुए बताया कि फिल्म का नाम ‘भारत भाग्य विधाता’ उन्हें कैसा मिला. कंगना ने बताया कि पहले इस फिल्म का नाम अलग था. कंगना ने बताया, “जब फिल्म मेरे पास आई, तो उसका नाम ‘नर्सेस ऑफ कामा’ था. जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, तो उसमें भारत की साझा करुणा की भावना झलकती थी. तभी हमने ‘भारत भाग्य विधाता’ नाम रखने का फैसला किया. फिर हमें पता चला कि वो नाम उपलब्ध नहीं है और किसी और के पास पहले से ही उसके अधिकार हैं. वो नाम जॉन सर (जॉन अब्राहम) के पास था. जब आपके पास इतना अच्छा नाम होता है, तो लोग उसे इतनी आसानी से नहीं देते. लेकिन मैंने जॉन सर को फोन किया और उन्होंने हमें एक ही दिन में वह नाम मुफ्त में दे दिया, जिसके लिए हम उनके बहुत आभारी हैं.”

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘भारत भाग्य विधाता’?

बात करें फिल्म की तो ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना रनौत के अलावा, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बर्दे, आशा शेलार, सुहिता थाट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे दमदार कलाकार हैं. डॉ. जयंतीलाल गाड़ा (पेन स्टूडियोज) द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने Eunoia Films LLP और Floating Rocks Entertainment Pvt. Ltd के सहयोग से किया है. फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये उन नर्सों और वार्ड बॉय की कहानी है, जिन्होंने अपनी जान दांव पर लगाकर कई लोगों की जान बचाई और देश की सच्ची सेवा की.

First published on: Jun 02, 2026 10:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola