Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर फ्री में देखें, जॉन अब्राहम की ये सच्ची घटना पर आधारित फिल्म, IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग

John Abraham Batla House: सच्ची घटना पर बनी जॉन अब्राहम की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'एम एक्स प्लेयर' पर फ्री में अवेलेबल है. आइए जानते हैं इस फिल्म का नाम और इसकी आईएमडीबी रेटिंग.

John Abraham Batla House
जॉन अब्राहम की ये फिल्म इस ओटीटी पर फ्री में देख सकते हैं (photo source- Youtube)

John Abraham Batla House: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों हिंदी सिनेमा का जबरदस्त दबदबा बना हुआ है. दर्शक सिर्फ नई रिलीज हुई फिल्मों को ही नहीं, बल्कि पुरानी हिट फिल्मों को भी उतनी ही दिलचस्पी से देखना पसंद करते हैं. अगर ये फिल्में किसी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को फ्री में देखने को मिल जाए तो उनके लिए इससे बेहतर डील कुछ और नहीं होती. ऐसे में आज हम आपको जॉन अब्राहम की उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसे आप फ्री में देख सकते हैं.

फिल्म का नाम

हम जॉन अब्राहम की जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘बाटला हाउस’ है. ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी साल 2008 में दिल्ली के जामिया नगर में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर पर बेस्ड है. इसे इंडिया का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल एनकाउंटर माना जाता है. इस फिल्म में उन्होंने डीसीपी संजीव कुमार यादव का किरदार निभाया है, जो ऑपरेशन बाटला हाउस को लीड करते हैं. इस एनकाउंटर में दो आतंकवादियों की मौत हुई थी, जिन पर देशभर में हुए कई बम धमाकों का आरोप था. फिल्म में इस घटना को इतने बखूबी से दिखाया गया है कि दर्शक उन सीन्स में बिल्कुल खो जाते हैं. इसे आप ‘एम एक्स प्लेयर’ पर फ्री में देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म की कमाई पर एक नजर डालते हैं.

निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी ये एक्शन- थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. इसने दुनियाभर में 127 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसके अलावा इसका इंडियन नेट कलेक्शन 99.24 करोड़ रुपये और इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 116 करोड़ रुपये था. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 11 करोड़ रुपये था. ये फिल्म लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी. ये सभी आंकड़े सैकनिल्क.कॉम के रिपोर्ट के अनुसार हैं. ‘बटला हाउस’ को आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली थी. फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, मनीष चौधरी और नोरा फतेही जैसे कलाकारों ने भी काम किया था.

First published on: Oct 21, 2025 06:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola