Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर ट्रेंड कर रहे ये 5 लेटेस्ट शो, Engaged से Love Life Lafde तक लिस्ट में शामिल

JioHotstar Top 5 Shows: जियोहॉटस्टार पर नए शोज ट्रेंड कर रहे हैं। इनमें उर्फी जावेद के शो से लेकर जाकिर खान तक के शो शामिल हैं। अगर आपने अभी तक नहीं देखें हैं तो आज ही अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें।

---विज्ञापन---

JioHotstar Top 5 Shows: ओटीटी का क्रेज आए दिन बढ़ता दिखाई दे रहा है। अगर आप भी किसी नए कॉन्सेप्ट की तलाश में हैं तो जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुए लेटेस्ट शोज देख सकते हैं। इनमें उर्फी जावेद के ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ से लेकर जाकिर खान के ‘लव लाइफ लफड़े’ तक शामिल हैं। अगर आपने ये शोज अभी तक नहीं देखे हैं तो आज ही इन शोज को बिंज वॉच करें। आइए आपको बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन से शोज शामिल हैं?

Engaged: Roka Ya Dhoka

उर्फी जावेद और हर्ष गुजराल का ये शो भी काफी मजेदार लग रहा है। इसमें 10 सिंगल कंटेस्टेंट्स अपना लाइफ पार्टनर ढूंढने आए हैं। वहीं अगर वो शो में प्यार के पॉलीग्राफ टेस्ट में पास होते हैं तो शो में उनकी रोका सेरेमनी भी देखने को मिलेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 के ‘जॉली रेड्डी’ की डॉक्टर पत्नी कौन? एक्टर ने ‘सीक्रेट शादी’ की खुद पोस्ट की तस्वीरें

---विज्ञापन---

Game of Greed

फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान का ये शो इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसमें नए-नए स्ट्रेंजर अपना लक आजमाते हुए नजर आएंगे। वहीं इनमें से जो भी गेम खेलते हुए जीतेगा उसे बड़ा अवॉर्ड भी दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

Hafta Vasooli

मुनव्वर फारूकी का हफ्ता वसूली भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें मुनव्वर अपनी ऑडियंस को ही रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं शो में नए-नए गेस्ट्स अपनी लाइफ के दिलचस्प किस्से सुनाते नजर आएंगे। इस शो में आपको लाफ्टर का डबल डोज मिलेगा।

---विज्ञापन---

Yeh Kya Bana Diya

शेफ रणवीर बरार भी अपना कुकिंग शो लेकर आए हैं। ये भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें कंटेस्टेंट्स अजीबोगरीब डिश बनाते नजर आएंगे। वहीं इस शो में रणवीर की फनी साइड भी देखने को मिलेगी।

---विज्ञापन---

Love Life Lafde

कॉमेडियन जाकिर खान का ये शो भी काफी मजेदार है। शो में जाकिर फराह खान कुंदर और बरखा सिंह जैसे बड़े सेलेब्स की लव लाइफ के बारे में पूछते नजर आएंगे। वहीं सेलेब्स अपनी लव लाइफ के उतार-चढ़ाव के किस्से शेयर करते नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद 80 हुकअप कर चुके Karan Raj कौन? क्या JioHotstar में होंगे Engaged?

First published on: Feb 17, 2025 02:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola