Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ब्रेकअप के बाद 80 हुकअप कर चुके Karan Raj कौन? क्या JioHotstar में होंगे Engaged?

Karan Raj in Engaged Roka Ya Dhoka: उर्फी और हर्ष के शो एंगेज्ड में करण राज ने एंट्री की है। आइए आपको बताते हैं आखिर करण कौन हैं और उनकी लाइफ से जुड़े भी किस्से बताते हैं।

---विज्ञापन---

Karan Raj in Engaged Roka Ya Dhoka: जियोहॉटस्टार पर उर्फी जावेद और हर्ष गुजराल का नया डेटिंग शो एंगेज्ड रोका या धोखा ट्रेंड कर रहा है। शो में 10 सिंगल्स अपने पार्टनर की तलाश में आए हैं। इनमें से एक करण राज भी हैं। जिन्होंने शो में आते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। साथ ही करण ने बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे भी किए। आइए आपको भी बताते हैं आखिर करण राज कौन हैं?

कौन हैं करण?

करण ने अपनी लाइफ के बारे में शो में शेयर किया। उन्होंने बताया कि वो नई दिल्ली के रहने वाले हैं। साथ ही पेशे से मॉडल और एक्टर हैं। शो में वो अपनी लाइफ पार्टनर की तलाश में आए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके लिए ‘कंपैटिबिलिटी’, ‘कंप्रोमाइज’ और ‘कम्युनिकेशन’ बहुत मैटर करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: JioHotstar के शो Oops Ab kya की लीड एक्ट्रेस कौन? कभी गलत धंधे में पकड़ी, आज OTT स्टार

---विज्ञापन---

करण ने शो में किसे चुना?

वहीं कंटेस्टेंट्स को पहले टास्क में अपने पार्टनर को चुनना था। इसमें करण ने आयशा और मेघा को चुना। साथ ही आयशा ने जब करण से उनके हुकअप्स के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं 80-90 हुकअप्स कर चुका हूं। इस पर हर कोई शॉक्ड हो गया। हालांकि इसके बाद घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट साशा की एंट्री हुई और उन्होंने टास्क के लिए करण को अपना पार्टनर चुन लिया। करण ने पहला टास्क आयशा और मेघा के साथ नहीं बल्कि साशा के साथ परफॉर्म किया।

---विज्ञापन---

10 कंटेस्टेंट्स की शो में एंट्री

शो में 10 सिंगल्स की एंट्री हुई है। जो भी कंटेस्टेंट शो में एक लॉयल कंटेस्टेंट चुनने में सफल रहेगा, शो में उसकी रोका सेरेमनी करा दी जाएगी। वहीं इससे पहले समय-समय पर उर्फी और हर्ष कंटेस्टेंट्स के प्यार का पॉलीग्राफ टेस्ट लेते नजर आएंगे, जो भी इन सभी टेस्ट्स को पास कर लेगा वो रोका कर लेगा।

यह भी पढ़ें: Monalisa New Project: बॉलीवुड में कदम रखते ही मोनालिसा को मिला दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट, जानें डिटेल

---विज्ञापन---
First published on: Feb 17, 2025 12:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola