Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 घंटे 24 मिनट की ये फिल्म है क्राइम और सस्पेंस मूवीज की बाप, क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश

Crime and Suspense Movie: विकेंड पर अगर आप भी घर पर बैठकर बेहतरीन फिल्मों को एंजॉय करना चाहते हैं तो OTT पर मौजूद ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।

दिमाग घूमा देने वाली फिल्म
दिमाग घूमा देने वाली फिल्म

Crime and Suspense Movie: अगर आप इस विकेंड कहीं बाहर जाने के बजाय घर पर रहकरएंजॉय करना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन मूवी है। OTT पर मौजूद ये फिल्म क्राइम और सस्पेंस फिल्मों की बाप है। इस फिल्म में आपको सायको किलर वाली लजवाब कहानी और दिमाग घूमा देने वाला क्लाइमैक्स देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस फिल्म में रुला देने वाली एक फ्लैशबैक स्टोरी भी देखने को मिलेगी। चलिए आपको मूवी के नाम और इसकी शानदार कहानी से रूबरू करवाते हैं।

क्या है फिल्म का नाम?

इस फिल्म का नाम ‘अब्राहिम ओजलर’ है। यह एक मलयालम क्राइम और थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आपको मलयालम फिल्मों के मेगास्टार मामूटी, जयराम और अनास्वरा राजन मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का क्राइम बाकी क्राइम फिल्मों की तुलना में बहुत अलग और दर्दनाक है। इसके अलावा, फिल्म के लास्ट में आपको पता चलेगा कि आखिर इन सब क्राइम का कौन है? कातिल को देख आप भी चौंक जाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mammootty की 139 मिनट की ये फिल्म देख भूल जाएंगे Tumbbad, खेल-खेल में खड़े होंगे रोंगटे

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘अब्राहिम ओजलर’ की शुरुआत पुलिस ऑफिसर अब्राहिम ओजलर के जीवन की सबसे दर्दनाक घटना के साथ होती है, जिसकी वजह से ओजलर की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। इसी ओजलर के पास एक फेमस डॉक्टर के बेटे की हत्या का केस आता है, जिसे एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी उसके बर्थडे के दिन ही हत्या हो जाती है। हत्यारे ने इतनी सफाई से कत्ल किया होता है कि हर कोई हैरान रह जाता है। इसके अलावा, कातिल लाश के पास एक नोट छोड़ जाता है जिसमें अगली हत्या से जुड़ा एक लिंक दिया जाता है। पुलिस जांच के दौरान एक कत्ल उसी स्टाइल में होता है। पुलिस कातिल को ढूंढने में दिन-रात एक कर देती है। इसकी कहानी देखने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।

---विज्ञापन---

कहां देख सकते हैं फिल्म?

फिल्म ‘अब्राहिम ओजलर’ आपको जियोहॉटस्टार पर देखने को मिल जाएगी। मिधुन मुकुंदन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.6 की रेटिंग मिली है। वहीं इस फिल्म की लंबाई 2 घंटे 24 मिनट की है।

First published on: Sep 11, 2025 02:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola