Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच अचानक बिगड़ी जैस्मिन भसीन की तबीयत, अली गोनी ने अस्पताल से दिया अपडेट

Jasmin Bhasin Hospitalised: 28 जून को अपने बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की तबियत बिगड़ गई. इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए वे बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ दुबई गई थीं.

---विज्ञापन---

Actress Jasmin Bhasin
Actress Jasmin Bhasin

Jasmin Bhasin Hospitalised: एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने 28 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस दिन को खास बनाने के लिए जैस्मिन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ दुबई गई थीं. लेकिन उनके इस सेलिब्रेशन के बीच अचानक जैस्मिन की तबीयत खराब हो गई. सोशल मीडिया के जरिए अली गोनी ने ये जानकारी दी है.

बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच बिगड़ी तबीयत

अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अली गोनी ने बताया कि इंफेक्शन के चलते जैस्मिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आज रविवार यानी 28 जून को अली ने जैस्मिन की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें वो अस्पताल में नजर आ रही हैं. वहीं एक वीडियो में एक्ट्रेस केक काटती नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

अली गोनी ने की जल्द ठीक हो जाने की कामना

अपनी पोस्ट में अली गोनी ने लिखा, ‘जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक जैस्मिन. हम यहां तुम्हारा जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. जन्मदिन की खुशियां मनाने के बजाय, हम अस्पताल के कमरे में हैं. तुम्हें तकलीफ में देखना इस ट्रिप का सबसे मुश्किल हिस्सा रहा है. तुम्हें फिर से स्वस्थ और मुस्कुराते हुए देखने के लिए मैं किसी भी जश्न को छोड़ने को तैयार हूं. ऊपर वाला तुम्हें ढेर सारी खुशियां, अच्छी सेहत, प्यार और कामयाबी दे. जल्द ठीक हो जाओ, आज मेरे दिल में बस यही एक जन्मदिन की दुआ है. जन्मदिन मुबारक हो. लव यू.’

शादी पर क्या बोले अली गोनी?

जैस्मिन और अली का रिश्ता हमेशा से सुर्खियों में रहा है. दोनों एक-दूसरे के साथ ही दिखते हैं. दोनों की शादी की अटकलें भी चल रही हैं. इसे लेकर हाल ही में अली गोनी ने चुप्पी तोड़ी थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘जब शादी करनी होगी तो खुद बता दूंगा सबको. मेरे रिश्तेदार मेरे इतना पीछे नहीं पड़े, जितना यहां इंस्टाग्राम पर लोग पड़े हैं. अपना अपना काम करो. खुश रहो और रहने दो.’

First published on: Jun 28, 2026 10:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola