Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

चंद्रिका टंडन कौन? जिन्होंने Grammy 2025 में Award जीतकर भारत का नाम किया रोशन

Chandrika Tandon Grammy 2025: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हो रहे 67वें ग्रैमी 2025 में चंद्रिका टंडन ने अवॉर्ड अपने नाम किया है। ये जीत हासिल करके उन्होंने अमेरिका के साथ-साथ भारत का भी नाम रोशन किया है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Chandrika Tandon Grammy 2025
Chandrika Tandon Grammy 2025

Chandrika Tandon Grammy 2025: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ग्रैमी 2025 की शुरुआत 3 फरवरी से हो गई है। इस इवेंट के 67वें एडिशन में की बड़े स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस दी और की लोगों ने अवॉर्ड्स को अपने नाम किया है। इन्हीं में से इंडियन-अमेरिकन म्यूजिशियन चंद्रिका टंडन भी हैं। इन्होंने ग्रैमी अवार्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। आइए इनके बारे में डिटेस से जानते हैं।

चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी 2025 अवार्ड

इंडियन-अमेरिकी चंद्रिका टंडन म्यूजिशियन के साथ-साथ एक बिजनेस वुमेन भी हैं। उन्होंने ग्रैमी 2025 मेंअपने कोलाब म्यूजिक एल्बम ‘त्रिवेणी’ के लिए चैंट कैटेगरी के लिए ग्रैमी अवार्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। इस एल्बम में चंद्रिका ने दक्षिण अफ्रीका के बांसुरीवादक वाउटर केलरमैन और जापानी-अमेरिकी सेलिस्ट एरु मात्सुमोतो के साथ मिलकर काम किया। उनके इस शानदार जीत से भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री में नया एक्जामपल सेट हुआ है।

---विज्ञापन---

Chandrika Tandon, says I sang before I could speak

कौन हैं चंद्रिका टंडन?

चंद्रिका टंडन का जन्म चेन्नई स्थित एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी मां भी एक संगीतकार थीं। वहीं उनके पिता एक बैंक में काम करते थे। भाई-बहन में चंद्रिका टंडन सबसे बड़ी बेटी हैं जिसके कारण उनकी 18 साल की उम्र में ही शाद तय होने वाली थी। लेकिन दादा की प्रेरणा से चंद्रिका ने आगे पढ़ने का फैसला किया। उनके द्वारा किए गए कई प्रयासों के बाद परिवार ने उन्हें चेन्नई के मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ाई करने की अनुमति दे दी थी। बाद में चंद्रिका ने आईआईएम अहमदाबाद से बिजनेस की पढ़ाई पूरी की और न्यूयॉर्क में नौकरी पाकर अमेरिका में अपना घर बसाया।

---विज्ञापन---

Treasured Talent · Seema

कैसे शुरू हुआ चंद्रिका का करियर?

अपने करियर की शुरुआत चंद्रिका ने बिजनेस से शुरू की इसके बाद उन्होंने अपना इन्ट्रेस्ट संगीत में भी अपनाया। अपने ससुर के 90वें जन्मदिन पर उन्होंने ‘ओम नमो नारायणा’ मंत्र का एक चैंट म्यूजिक रिकॉर्ड किया। इसी को आगे चलकर उन्होंने ‘सोल कॉल’ नाम का म्यूजिक एल्बम बनाया। साल 2011 में उनके इस एल्बम को 53वें ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। हालांकि उस बार उन्हें कोई अवॉर्ड नहीं मिला था। बाद में लैटिन और जैज संगीत के संगम से प्रेरित ‘सोल मार्च’ और महात्मा गांधी की दांडी यात्रा से प्रेरित ‘ओम नमः शिवाय’ के एल्बम भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  गाते-गाते दर्द से चीखने लगे Sonu Nigam, लाइव शो में खड़ा होना हुआ मुश्किल, बिगड़ी हालत

Who is Chandrika Tandon? Indian-origin musician and entrepreneur who won her first Grammy linked to Indra Nooyi | Today News

---विज्ञापन---

भारत का नाम रोशन

चंद्रिका टंडन के नए एल्बम ‘त्रिवेणी’ में उन्होंने भारतीय पॉप, इंडी, न्यूज एज और फोक संगीत का मिक्स देखने को मिला। इस एल्बम में वाउटर केलरमैन और एरु मात्सुमोतो ने उनका साथ दिया इसके चलते चंद्रिका को चैंट कैटेगरी में रिकी केज, राधिका वेकारिया और अनुष्का शंकर जैसे अन्य भारतीय कलाकारों के बीच अवार्ड जीतने का गौरव प्राप्त हुआ। ग्रैमी अवार्ड के मंच पर सलवार सूट में नजर आईं चंद्रिका ने न केवल अपनी संगीत प्रतिभा से, बल्कि पारंपरिक भारतीय लुक से भी सबका दिल जीत लिया। चंद्रिका टंडन की इस उपलब्धि ने भारतीय संगीतकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि पारंपरिक संगीत को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करते हुए भी विश्व स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Grammy 2025 Winners List: शकीरा से लेकर बेयोन्से तक, इन स्टार्स का ग्रैमी अवॉर्ड्स में जलवा, देखें पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---
First published on: Feb 03, 2025 12:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola