बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस को भी उनकी इस फिल्म का काफी इंतजार है। वहीं उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में भाईजान यानी सलमान खान का जिक्र करते हुए उनके तारीफों के पुल बांधे। इंडस्ट्री में सुनील शेट्टी और सलमान खान अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इसी बीच उन्होंने कहा कि ‘भाईजान’ का सोने का दिल है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर उन्होंने किस वजह से एक्टर की जमकर तारीफ की?
यह भी पढ़ें: Cannes 2025 में इन 5 सेलेब्स ने अपनाया अजीबोगरीब लुक, खराब फैशन को लेकर हुए ट्रोल
क्या बोले सुनील शेट्टी?
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान उन सितारों में से हैं जो दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इंडस्ट्री में उनके इस नेचर की हर कोई सराहना करता है। वहीं इंडस्ट्री में उनके खास दोस्त सुनील शेट्टी ने भी इंटरव्यू में उनके काम की खूब सराहना की। साथ ही उन्होंने बताया कि लोग उन्हें बीइंग ह्यूमन क्यों कहते हैं?
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बीइंग ह्यूमन क्यों बुलाते हैं लोग?
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार सुनील शेट्टी ने कहा कि सलमान खान का दिल सोने का है। दूसरों की मदद करना उनके डीएनए में कूट-कूटकर भरा है। वो रोजाना लोगों की मदद करते हैं। अगर कोई मुझसे पूछेगा कि मैं सलमान को कैसे परिभाषित करूंगा। तो मैं कहूंगा कि हर जगह इंसान हैं और ये बीइंग ह्यूमन है। ये बात उनको काफी अलग बनाती है, इसलिए लोग उन्हें इस नाम से भी बुलाते हैं। वहीं वो बीइंग ह्यूमन नाम की ब्रांड भी चलाते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
साथ में दोनों ने की थी फिल्म की शूटिंग
बता दें इंडस्ट्री में दोनों की दोस्ती काफी अच्छी और गहरी है। दोनों साथ में एक फिल्म में काम भी कर रहे थे, जिसमें उनके साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी भी थीं। हालांकि किसी कारण की वजह से ये फिल्म रद्द हो गई थी। तब से दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत हो गई थी। वहीं दूसरी ओर सुनील शेट्टी की ‘हेरा फेरी 3’ चर्चाओं में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म से परेश रावल ने पल्ला झाड़ लिया है। वहीं अक्षय कुमार ने उन्हें 25 करोड़ का नोटिस भी भेजा है। हालांकि खबरें आ रही हैं कि दोनों में सुलह हो सकती है।
यह भी पढ़ें: मांग में सिंदूर लगा Cannes में छाईं Aishwarya Rai Bachchan, फैंस ने इस फैशन आइकन से किया कंपेयर