Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cannes 2025 में इन 5 सेलेब्स ने अपनाया अजीबोगरीब लुक, खराब फैशन को लेकर हुए ट्रोल

Cannes 2025 Worst Looks: कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार कुछ सेलेब्स के लुक को देखकर फैंस का माथा ठनक गया। आइए आपको भी कान्स के पांच अजीबोगरीब लुक्स के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

Cannes 2025 Worst Looks: कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के सेलेब्स अपने स्टाइलिश लुक्स से सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने रेड कार्पेट पर अजीबोगरीब लुक अपनाया। सबसे हटकर दिखने के चक्कर में फैंस अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आज हम आपको कान्स 2025 के पांच सबसे खराब फैशन लुक के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सेलेब्स शामिल है? चलिए अजीबोगरीब आउटफिट पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: मांग में सिंदूर लगा Cannes में छाईं Aishwarya Rai Bachchan, फैंस ने इस फैशन आइकन से किया कंपेयर

---विज्ञापन---

उर्वशी रौतेला

उर्वशी ने इस बार कान्स में काफी सुर्खियां बटोरी। एक्ट्रेस ने इस बार बेहद अजीबोगरीब आउटफिट कैरी किया। उन्होंने अलग-अलग क्रेयॉन रंगों से बना एक गाउन कैरी किया। वहीं इसके साथ एक्ट्रेस ने क्रिस्टल से जड़ा तोता पाउच भी कैरी किया। फैंस ने इस लुक को देखकर अपना माथा पकड़ लिया।

---विज्ञापन---

रुचि गुज्जर

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी रुचि गुज्जर ने कान्स में अपने अजीब लुक से सुर्खियां बटोरी। उन्होंने इस मौके पर राजस्थानी लुक कैरी किया। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहना। हालांकि देशभक्त होना समझ में आता है लेकिन इस समारोह में उनका ये लुक बिल्कुल भी नहीं जचा।

---विज्ञापन---

सोनम छाबड़ा

सोनम ने रेड कार्पेट पर फीनिक्स राइजिंग पहनावे के साथ एंट्री की। उन्होंने चांदी, पंखों वाले टॉप और व्हाइट स्कर्ट वाला आउटफिट कैरी किया। जो वाकई बेहद अजीब लगा। इसी की वजह से उनका ये लुक खराब फैशन की लिस्ट में शामिल हो गया।

---विज्ञापन---

फरहाना बोदी

फरहाना ने पिंक कलर के गाउन में एंट्री की। वहीं उन्होंने इस ड्रेस में गुलाबी रफल कॉलर जोड़ा जो नीचे तक दिखाई दे रहा था। ये देखने में भी काफी अजीब लगा। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

---विज्ञापन---

विक्टोरिया सिल्वस्टेड

स्वीडिश टीवी पर्सनालिटी विक्टोरिया ने भी रेड कार्पेट पर एंट्री ली। उन्होंने सिल्वर कढ़ाई से जड़ा कॉर्सेट पहना और नीचे व्हाइट कलर की अजीब से स्कर्ट कैरी की। उनका ये आउटफिट लोगों की समझ में ही नहीं आया। वहीं उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Entertainment LIVE: Cannes 2025 में ऐश्वर्या का देसी अंदाज वायरल, सुहाना खान मना रहीं बर्थडे

First published on: May 22, 2025 08:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola