Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Malaika Arora के बाद किसे डेट कर रहे हैं Arjun Kapoor? कॉमेडियन ने बताया सच

Harsh Gujral On Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप स्टेट्स क्या है? इन सवाल का जवाब अर्जुन कपूर के को-स्टार और कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिवील किया है।

---विज्ञापन---

Harsh Gujral Malaika Arora Arjun Kapoor
Harsh Gujral Malaika Arora Arjun Kapoor

Harsh Gujral On Arjun Kapoor:  बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो चुका है, दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। मगर पिछले साल ही अर्जुन ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन इवेंट में खुद को सिंगल बताकर मलाइका से अपने ब्रेकअप को कंफर्म किया था। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को ब्रेकअप के बाद पहली बार ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर’ के सेट पर साथ में स्पॉट किया गया। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन का रिलेशनशिप स्टेट्स क्या है और वो किसे डेट कर रहे हैं? यह सवाल लोगों के मन में काफी घूम रहे हैं, जिसे लेकर उनके को-स्टार ने खुलासा कर दिया है।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: Monalisa की असली उम्र कितनी? अभी कहां-किसके साथ, सनोज मिश्रा ने किया रिवील

---विज्ञापन---

हर्ष गुजराल ने किया खुलासा (Harsh Gujral On Arjun Kapoor)

अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर लीड रोल में दिखने वाली हैं। इन तीनों के अलावा इस मूवी में कॉमेडी का तड़का लगाते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी दिखेंगे। कॉमेडियन हर्ष गुजराल काफी पॉपुलर हैं और फैंस उनके एक्टिंग डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच हर्ष गुजराल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने। जहां उनसे उनकी मूवी के टॉपिक लव ट्रायंगल के बारे में काफी सवाल पूछे गए। इस दौरान हर्ष से मजाकिया अंदाज में अपने साथ-साथ अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा कर दिया।

---विज्ञापन---

किसे डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? (Harsh Gujral On Arjun Kapoor)

हर्ष गुजराल ने इस दौरान अपने फनी अंदाज में रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की। हर्ष ने कहा, ‘मेरे लिए ये सच है कि मेरी रियल लाइफ में अभी एक भी नहीं, मैं सिंगल चल रहा हूं। और अर्जुन भाई भी रियल लाइफ में सिंगल चल रहे हैं। तो हम लोग ये फिल्म के लिए कर रहे हैं।’ हर्ष ने भले ही यह बात मजाक में बोली, मगर उनके इस जवाब से एक बात तो साफ हो गई है कि मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन किसी और को डेट नहीं कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ 

स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं और ट्रेलर में ही उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आ गया है। अर्जुन, रकुल और भूमि स्टारर ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ 21 फरवरी 2025 को थियेटर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रकुल अर्जुन की होने वाली बीवी हैं और भूमि उनकी एक्स वाइफ का किरदार निभा रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt को कैसी लगी Vicky Kaushal की Chhaava? पोस्ट कर लिखा, आप क्या हैं???

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 19, 2025 04:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola