Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का दबदबा, ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की हालत हुई खराब

Hanuman Ansh Vs Daayra Vs Vibe Box Office Collection: 46वें दिन भी 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है, जबकि 4वें दिन करीना कपूर की 'दायरा' और प्रीति जिंटा की 'वाइब' की कमाई सुस्त पड़ गई है.

hanuman ansh vs Daayra and Vibe box office collection
hanuman ansh vs Daayra and Vibe box office collection

Hanuman Ansh Vs Daayra Vs Vibe Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शोभिनव सत्या की फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की सुनामी रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 46वें दिन भी थिएटर्स में दर्शकों का हुजूम उमड़ रहा है और फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. वहीं दूसरी तरफ थिएटर्स में उतरीं करीना कपूर की ‘दायरा’ (Daayra) और प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ (Vibe) का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है. ‘हनुमान अंश’ के तूफान के आगे दोनों नई फिल्में लाखों की कमाई में सिमटकर रह गई हैं. आइए जानते हैं तीनों फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया…

‘हनुमान अंश’ का 46वें दिन धमाकेदार कलेक्शन

सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 46वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने 4 करोड़ रुपये का तगड़ा नेट बिजनेस किया है. 15% हिंदी ऑक्यूपेंसी और 7,629 शोज के साथ फिल्म ने अब तक भारत में 275.88 करोड़ नेट और 325.80 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

शोभिनव सत्या स्टारर इस डिवाइन ड्रामा ने दुनियाभर में अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. 46 दिनों के अंदर इस फिल्म का ऑल-ओवर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 352.30 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिटिक्स स्टारकास्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘द वन’ का नया गाना रिलीज, ‘ठुमक ठुमक’ की धुन पर नाचे सिद्धार्थ और तमन्ना

---विज्ञापन---

करीना कपूर की ‘दायरा’ का निकला दम

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘दायरा’ को थिएटर्स में 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई लगातार घट रही है. चौथे दिन 1,562 शोज और 11% ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म ने सिर्फ 45 लाख रुपये बटोरे, जिससे इसका इंडिया नेट कलेक्शन 4.95 करोड़ (ग्रॉस 5.93 करोड़) और वर्ल्डवाइड कलेक्शन महज 7.68 करोड़ रुपये ही हो पाया है.

प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ की हालत भी खराब

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) स्टारर फिल्म ‘वाइब’ ने चौथे दिन 2,609 शोज और 12% ऑक्यूपेंसी के साथ 90 लाख रुपये का बिजनेस किया. फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 8.35 करोड़ (ग्रॉस 10 करोड़) और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 11.50 करोड़ रुपये हुआ है.

---विज्ञापन---

‘हनुमान अंश’ के आगे फीकी पड़ी नई रिलीज

बॉक्स ऑफिस की सीधी टक्कर में ‘हनुमान अंश’ की 46वें दिन की 4 करोड़ की कमाई ने साबित कर दिया है कि नई फिल्में ‘दायरा’ और ‘वाइब’ उसके सामने पूरी तरह फीकी पड़ चुकी हैं. जहां ‘हनुमान अंश’ रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं ‘दायरा’ और ‘वाइब’ अपनी लागत निकालने के लिए भी संघर्ष कर रही हैं.

First published on: Sep 22, 2026 07:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola