Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड आज, पहली बार दिल्ली से बाहर होगा भव्य समारोह, जानें कहां देखें लाइव?

Entertainment News Live: 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड आज आयोजित हो रहा है और इस बार ये इवेंट दिल्ली से बाहर गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास हो रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी. इस बार अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के, यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल रहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

72nd National Film Awards Live Updates
72nd National Film Awards Live Updates

Entertainment News Live In Hindi: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. 71 सालों के इतिहास में पहली बार यह ग्रैंड सेरेमनी दिल्ली से बाहर गुजरात के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास आयोजित हो रही है. हालांकि फैंस ये जानना चाहते हैं कि इस इवेंट को कहां लाइव देखा जा सकता है. बता दें कि आज दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले इस इवेंट को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होस्ट करेंगी और डीडी नेशनल पर इसे लाइव देखा जा सकता है. इस बार दिग्गज एक्टर अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा…

इन सितारों को मिलेगा अवॉर्ड

बता दें कि 72वें नेशनल फिल्म पुरस्कारों के विनर्स का ऐलान जुलाई में ही हो चुका था. इस बार ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया है और इसी फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम करेंगी. वहीं बेस्ट एक्टर का खिताब दो-दो स्टार्स को मिल रहा है. ममूटी को ‘भ्रमयुगम’ और कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिलेगा. इसके अलावा, फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से डायरेक्शन में कदम रखने वाले रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर चुना गया है. बात करें बेस्ट पॉपुलर फिल्म की, तो यह अवॉर्ड प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की ‘कल्कि 2898 एडी’ की झोली में गया है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Hanuman Ansh Vs Daayra Vs Vibe Collection)

Hanuman Ansh: Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 46वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने 4 करोड़ रुपये का तगड़ा नेट बिजनेस किया है. 15% हिंदी ऑक्यूपेंसी और 7,629 शोज के साथ फिल्म ने अब तक भारत में 275.88 करोड़ नेट और 325.80 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

Daayra: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘दायरा’ को थिएटर्स में 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई लगातार घट रही है. चौथे दिन 1,562 शोज और 11% ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म ने सिर्फ 45 लाख रुपये बटोरे, जिससे इसका इंडिया नेट कलेक्शन 4.95 करोड़ (ग्रॉस 5.93 करोड़) और वर्ल्डवाइड कलेक्शन महज 7.68 करोड़ रुपये ही हो पाया है.

---विज्ञापन---

Vibe: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) स्टारर फिल्म ‘वाइब’ ने चौथे दिन 2,609 शोज और 12% ऑक्यूपेंसी के साथ 90 लाख रुपये का बिजनेस किया. फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 8.35 करोड़ (ग्रॉस 10 करोड़) और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 11.50 करोड़ रुपये हुआ है.

08:40 (IST) 22 Sep 2026
Entertainment News Live: 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन आज

72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड आज गुजरात के केवड़िया में आयोजित हो रहा है. इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहे इस अवॉर्ड शो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विनर्स को सम्मानित करेंगी.

First published on: Sep 22, 2026 08:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola