Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef के विनर बने गौरव खन्ना, निक्की तंबोली-तेजस्वी को दी मात

Celebrity MasterChef Winner Gaurav Khanna: गौरव खन्ना सेलिब्रेटी मास्टरशेफ के विनर बन गए हैं। चमचमाती ट्रॉफी के साथ गौरव ने मास्टरशेफ जैकेट और कैश मनी अपनेे नाम की।

---विज्ञापन---

गौरव खन्ना बने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर

Celebrity MasterChef Winner Gaurav Khanna: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को अपना विनर मिल चुका है। कुकिंग स्किल्स से जजेस के साथ-साथ फैंस का दिल जीतकर गौरव खन्ना शो के विनर बन गए हैं। निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश को मात देकर गौरव ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। शो में गौरव की जर्नी काफी बेहतरीन रही है। वहीं फैंस ने उनका नाम पहले ही प्रिडिक्ट कर लिया था। चलिए आपको भी बताते हैं विनर को ट्रॉफी के साथ-साथ कितना कैश प्राइस मिला?

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के फिनाले से पहले ट्रॉफी के साथ दिखे गौरव खन्ना, जानें वायरल फोटो का सच?

---विज्ञापन---

गौरव और निक्की के बीच कांटे की टक्कर

एपिसोड की शुरुआत में टॉप 5 में फैसल शेख, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और गौरव खन्ना थे। वहीं टॉप 3 में राजीव और फैसल अपनी जगह नहीं बना पाए। टॉप 2 की बात करें तो गौरव और निक्की में कांटे की टक्कर देखने को मिली।

---विज्ञापन---

कितनी कैश प्राइज जीती?

गौरव ने शो में निक्की को हराकर ट्रॉफी तो अपने नाम की ही लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने 20 लाख की प्राइज मनी भी अपने नाम की। ट्रॉफी और कैश मनी के साथ विनर को मास्टरशेफ की जैकेट भी पहनाई गई। उनके फैंस सोशल मीडिया पर गौरव को भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

संजीव कपूर बने स्पेशल गेस्ट

शो के ग्रैंड फिनाले में जजेस पैनल में शेफ संजीव कपूर स्पेशल गेस्ट बनकर शामिल हुए। रणवीर बरार, फराह खान और विकास खन्ना के साथ-साथ संजीव ने भी कंटेस्टेंट्स के खाने को टेस्ट किया और बताया कि किसकी डिश सबसे बेस्ट थी और उन्होंने विनर की घोषणा भी की।

---विज्ञापन---

जजेस ने लगाया गले

वहीं गौरव ने जब अपनी फाइनल डिश जजेस के सामने पेश की तो जजेस भी उनकी जर्नी देखकर काफी इमोशनल दिखे। संजीव कपूर ने उनकी कुकिंग स्किल की खूब तारीफ की। इस दौरान गौरव की आंखों से आंसू झलकने लगे और शेफ रणवीर ने उन्हें गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं दूसरी ओर संजीव कपूर ने भी उन्हें गले लगाया।

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: क्यों गौरव खन्ना हैं ट्रॉफी के असली हकदार? फैंस ने बताई वजह

---विज्ञापन---
First published on: Apr 11, 2025 09:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola