Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Zubeen Garg का पार्थिव शरीर देख पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग का रो-रोकर बुरा हाल, वीडियो कर देगा इमोशनल

Garima Saikia Garg Devastated on seeing Zubeen Garg Body: जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर उनके गुवाहाटी वाले घर पहुंचा जहां उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने दी अंतिम श्रद्धांजलि. इस दौरान गरिमा का रोता हुआ इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Garima Saikia Garg Devastated on seeing Zubeen Garg Body
गरिमा सैकिया गर्ग का रो-रोकर हुआ बुरा हाल (photo source- social media)

Garima Saikia Garg Devastated on seeing Zubeen Garg Body: जुबीन गर्ग आसाम के एक मशहूर गायक होने के साथ- साथ कल्चरल आइकॉन भी थें.19 सितंबर को उनका सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करने के दौरान अचानक निधन हो गया. इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया. आज, रविवार 21 सितंबर को उनके हजारों फैंस गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सरुसजाई स्टेडियम में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए. उनका संगीत और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. उनका रोता हुआ सामने आया है

रिमा सैकिया गर्ग ने दी श्रद्धांजलि

ANI की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जुबीन का पार्थिव शरीर उनके परिवार और करीबी रिश्तेदारों के लिए गुवाहाटी में उनके घर के अंदर लाया गया. ANI के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया. जिसमें हम देख सकते हैं कि जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग अपने पति के पार्थिव शरीर के पास रोती हुईं नजर आ रही हैं.जुबीन का पार्थिव शरीर कांच के ताबूत में रखा गया था और गरिमा लगातार अपनी हथेली उस पर रखकर उन्हें निहारती और रोती नजर आ रही हैं. उनके आसपास कई महिलाएं खड़ी थीं जो इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना दे रही थीं. वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, ‘गायक जुबीन गर्ग की पत्नी और फिल्म प्रोड्यूसर गरिमा सैकिया गर्ग ने भावुक होकर दी अंतिम श्रद्धांजलि.

---विज्ञापन---

असम के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को लेकर एक बड़ा अपडेट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि ज्यादा से ज्यादा लोग जुबीन को एक आखिरी बार देखना चाहते हैं और हम इस भावना को पूरी तरह समझते हैं. इसलिए,आज रात भर भोगेश्वर बरुआ स्टेडियम जनता के लिए खुला रहेगा ताकि लोग जुबीन को श्रद्धांजलि दे सकें. वहीं, कल यानी 22 सितंबर को जुबीन का पार्थिव शरीर सरुसजाई में रखा जाएगा ताकि लोग आखिरी बार उनके दर्शन कर सके.

First published on: Sep 21, 2025 05:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो