बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने इस बीच अपने भाई अर्जुन कपूर का सपोर्ट किया है और सोशल मीडिया पर होने वाली बुलिंग और हैरेसमेंट नेगेटिव बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
---विज्ञापन---
Entertainment News LIVE Update in Hindi: फराह खान अपने नए यूट्यूब व्लॉग के लिए एक्ट्रेस सनी लियोन के घर गईं. इस वीडियो में बातचीत के दौरान सनी ने बताया कि उनकी 10 साल की बेटी निशा ने एक आविष्कार किया है, जिससे वो 10 साल की उम्र में ही पैसे कमाना शुरू कर चुकी है. सनी लियोन ने बताया कि उनकी बेटी निशा बहुत इंटेलिजेन्ट है. उसने एक आविष्कार किया, जिसका उन्होंने पेटेंट भी करवा लिया है. उसका नाम ‘बू बॉक्स’ है, जो एक 2-इन-1 टिश्यू होल्डर है जिसमें एक छोटा सा कूड़ेदान भी लगा हुआ है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज जन्मदिन है, इस साल एक्ट्रेस अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. श्रद्धा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2010 में आई फिल्म ‘तीन पत्ती’ से की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई. इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 3’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. जिसके श्रद्धा ने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों में काम किया और बॉक्स ऑफिस की हिट हीरोइन की लिस्ट में शामिल हो गई.
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने चौथे दिन भी शानदार कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सोमवार को 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 12.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने इस बीच अपने भाई अर्जुन कपूर का सपोर्ट किया है और सोशल मीडिया पर होने वाली बुलिंग और हैरेसमेंट नेगेटिव बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर किए हमले के बाद तनाव काफी बढ़ा दिया है. इस दौरान मराठी एक्ट्रेस ने अपने बेटे के कुवैत में फंसे होने पर रो-रोकर गुहार लगाई है. उन्होंने पीएम मोदी से मदद मांगी और वो चाहती हैं कि उनका बेटा सुरक्षित घर वापस लौट आए. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर मदद मांगी है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
https://www.instagram.com/reel/DVaa3lrAW0Y/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था. पेरेंट्स बनने के बाद यह कपल की पहली होली है, जिसकी हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में उनके साथ पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और बहन इसाबेल नजर आ रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
https://www.instagram.com/p/DVa5la3DXJw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
यूएस, इजरायल और ईरान के बीच इन दिनों टेंशन चल रही है. इस तनाव के बीच ईरान के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शनिवार को मौत हो गई है. हालांकि उनकी मौत के बाद ईरान मिडिल ईस्ट में लगातार हमले कर रहा है. इन सभी के बीच तमाम बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस भी वहां फंसे हुए है. इस बीच एक बॉलीवुड ईरानी एक्ट्रेस ने भारत छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा," यह प्लानिंग है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भारत से रिश्ता तोड़ रही हूं. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है क्योंकि मैं बहुत छोटी उम्र में भारत आई थी. भारत ने मुझे सब कुछ दिया है." यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता के लिए पिछला कुछ समय किसी डरावने सपने जैसा रहा. अबू धाबी में मिडल ईस्ट के संघर्षों के बीच वह एयरपोर्ट पर फंस गई थीं, जहां मिसाइल हमलों की खबरों ने हर तरफ अफरा-तफरी मचा दी थी. ईशा ने बताया कि कैसे एक पल में पूरा एयरपोर्ट बंद हो गया और अजनबी एक-दूसरे को दिलासा देने लगे. मौत के साये और अनिश्चितता के बीच ईशा एतिहाद की पहली कमर्शियल फ्लाइट से सुरक्षित दिल्ली पहुंचीं. उनकी यह आपबीती न केवल एक सर्वाइवल स्टोरी है, बल्कि संकट के समय एक देश के मैनेजमेंट की काबिलियत को भी दर्शाती है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
राजपाल यादव बॉलीवुड के वो एक्टर हैं, जो अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, शानदार एक्टिंग और बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं. हालांकि राजपाल यादव बीते एक महीने से चर्चा में बने हुए हैं. वह अपने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. वहीं, अब हाल ही में एक्टर ने इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि उनका करियर बर्बाद करने की साजिश की गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
ईरान में चल रहे राजनीतिक संकट और मानवाधिकारों के हनन पर अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने एक बार फिर चुप्पी तोड़ी है. एलनाज ने हाल ही में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और वहां की हुकूमत के खिलाफ खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि मौजूदा 'इस्लामिक रिपब्लिक' सरकार के रहते वे अपने वतन वापस नहीं लौट सकतीं, क्योंकि वहां उनकी जान को खतरा है. एलनाज का मानना है कि ईरान के आम लोग और वहां के शासक दो अलग-अलग ध्रुव हैं, और मौजूदा सरकार ने ईरानी जनता की स्वतंत्रता को बंधक बना रखा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी है. 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला 'धुरंधर 2' से होगा. लेकिन फिल्म की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से पहले ही 'टॉक्सिक' ने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है. फिल्म के प्रोड्यूसर डॉ. जी. धनंजयन ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही ₹600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. दमदार स्टार कास्ट और यश के तीन अलग-अलग किरदारों ने इस फिल्म को लेकर उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है. वहीं अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि ट्रेलर रिलीज की डेट सामने आ चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने संगीत की तस्वीरें शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. संगीत की तस्वीरें शादी की फोटोज से ज़्यादा खूबसूरत और रोमांटिक हैं. पढ़ें पूरी खबर...
https://www.instagram.com/p/DVaHaRlAYGc/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने चौथे दिन भी शानदार कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सोमवार को 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 12.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
https://www.instagram.com/p/DVaGkMHiFar/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज जन्मदिन है, इस साल एक्ट्रेस अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. श्रद्धा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2010 में आई फिल्म ‘तीन पत्ती’ से की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई. इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 3’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. जिसके श्रद्धा ने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों में काम किया और बॉक्स ऑफिस की हिट हीरोइन की लिस्ट में शामिल हो गई.
https://www.instagram.com/p/DUSef1nCBxe/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
फराह खान अपने नए यूट्यूब व्लॉग के लिए एक्ट्रेस सनी लियोन के घर गईं. इस वीडियो में बातचीत के दौरान सनी ने बताया कि उनकी 10 साल की बेटी निशा ने एक आविष्कार किया है, जिससे वो 10 साल की उम्र में ही पैसे कमाना शुरू कर चुकी है. सनी लियोन ने बताया कि उनकी बेटी निशा बहुत इंटेलिजेन्ट है. उसने एक आविष्कार किया, जिसका उन्होंने पेटेंट भी करवा लिया है. उसका नाम ‘बू बॉक्स’ है, जो एक 2-इन-1 टिश्यू होल्डर है जिसमें एक छोटा सा कूड़ेदान भी लगा हुआ है.
https://www.instagram.com/reel/DVYRZSaCKOK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==