Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बलि का बकरा..’ Arjun Kapoor के सपोर्ट में उतरी Janhvi Kapoor, भाई के साथ हो रही ट्रोलिंग पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने इस बीच अपने भाई अर्जुन कपूर का सपोर्ट किया है और सोशल मीडिया पर होने वाली बुलिंग और हैरेसमेंट नेगेटिव बताया है.

Arjun Kapoor-Janhvi Kapoor
Arjun Kapoor-Janhvi Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर ही चर्चा में भी बनी रहती हैं. जाह्नवी अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी खबरों में छाई रहती हैं. हालांकि हाल ही में जाह्नवी ने सेलेब्स ट्रोलिंग और अपने भाई अर्जुन कपूर के खिलाफ फैलाई जा रही है नेगेटिविटी पर बात की है. उन्होंने अर्जुन कपूर का सपोर्ट किया है और हैरेसमेंट, ट्रोलिंग जैसे मुद्दे पर खुलकर बात की है.

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर जाह्नवी ने कही ये बात

दरअसल, ग्राजिया के साथ इंटरव्यू में जाह्नवी ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ” सोशल मीडिया कल्चर को लेकर मैंने जो समझा है वो ये है कि हर कोई व्यूज, वायरल और प्रॉमिनेंस चाहता है. तो अगर वो आपके बारे में कंटेंट बनाते हैं तो आप सिर्फ बलि का बकरा हैं. वो आपके नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट और उस चीज के लिए कर रहे हैं जिससे उन्हें एंगेजमेंट मिलें.

---विज्ञापन---

बुलिंग पर बोलीं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी ने आगे कहा, ” जब गलत समझा जाता है और ये बुलिंग या हैरेसमेंट में बदल जाता है तो दुख होता है. जैसा कि मैंने देखा है कि मेरे भाई के साथ होता है और इस तरह के बर्ताव के लिए कोई बहाना नहीं है. नेगेटिविटी सिर्फ नेगेटिविटी को बढ़ाती है और आपको खुद को इससे दूर रखना होता है.

अर्जुन कपूर हो गए थे ट्रोलिंग से परेशान

आपको बता दें कि पिछले काफी वक्त से अर्जुन कपूर को लोग लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. वह लगातार हो रही ट्रोलिंग से काफी परेशान हो गए और बीते महीने उन्होंने अपनी मां मोना सूरी के बर्थ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट लिखा था, जो कि काफी इमोशनल कर देने वाला था. इस पोस्ट में अर्जुन ने बताया कि लाइफ बीते कुछ वक्त से उनके साथ बहुत गलत कर रही है, लेकिन वो ठीक हैं. उनके इस पोस्ट से फैंस काफी हैरान थे. यहां तक कि लोग इस पोस्ट को सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी पोस्ट से जोड़ने लगे, जो उन्होंने आत्महत्या से पहले किया था. हालांकि फैंस ने अर्जुन का सपोर्ट किया और धीरे-धीरे निगेटिव कमेंट्स बंद हो गए.

---विज्ञापन---

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी जाह्नवी

काम को लेकर बात करें तो जाह्नवी आखिरी बार सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आईं थी और अब वह फिल्म पेड्डी में राम चरण के साथ नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें- US-Iran War के बीच कुवैत में फंसा इस एक्ट्रेस का बेटा, रो-रोकर PM Modi से लगा रही गुहार

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2026 10:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो