Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बेटे के जन्म के बाद Katrina Kaif ने पति Vicky Kaushal के साथ मनाई होली, देवर भी आए साथ नजर

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था. पेरेंट्स बनने के बाद यह कपल की पहली होली है, जिसकी हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है.

Katrina Kaif-Vicky Kaushak-Sunny Kaushal
Katrina Kaif-Vicky Kaushak-Sunny Kaushal

Holi 2026: कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद है. कपल बीते साल नवंबर में पेरेंट्स बने. दोनों ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया. वहीं, इस साल की होली भी उनके लिए काफी स्पेशल है, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे के साथ पहली होली मनाई है, जिसकी फोटो भी कटरीना ने शेयर की है.

कटरीना ने पति और देवर संग मनाई होली

दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर होली की तस्वीर शेयर की है. जिसमें वह अपने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के साथ इस फोटो में उनके पति विक्की कौशल साथ नजर आ रहे हैं, जो कि कैप लागए हुए हैं.इसके अलावा उनके देवर यानी कि एक्टर सनी कौशल भी साथ दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथ में पिचकारी है और कटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी उनके साथ होली सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं. इन फोटोज में सभी ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा, ” हैप्पी होली.”

---विज्ञापन---

बेटे का नाम कपल ने रखा ‘विहान’

बता दें कि विक्की कौशल और कटरीना ने साल 2021 में एक दूसरे से शादी की थी. कपल ने 9 दिसंबर 2021 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में ग्रैंड वेडिंग की थी. कपल ने शादी के 4 साल बाद 7 नवंबर 2025 को बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने विहान रखा है.

इस फिल्म में दिखाई देंगे विक्की कौशल

काम को लेकर बात करें तो कटरीना आखिरी बार फिल्म मैरी क्रिसमस में दिखी थी. जिसमें विजय सेतुपति नजर आए थे. इसके बाद से वह फिलहाल किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई. दूसरी ओर विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म छावा में दिखे, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके बाद विक्की फिल्म लव एंड वॉर में दिखाई देंगे.

First published on: Mar 03, 2026 07:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola