ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही मजेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते रिलीज होने वाली नई सीरीज और फिल्में आपकी वॉचलिस्ट को अपडेट करने के लिए काफी अच्छे ऑप्शन साबित होंगी. पढ़ें पूरी खबर...
---विज्ञापन---
Entertainment News Live In Hindi: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता है. इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे मशहूर एक्टर रवि दुबे ने पहली बार इस बड़े प्रोजेक्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक हालिया अवॉर्ड शो के दौरान रवि दुबे ने कहा कि रामायण और भारत को कभी अलग नहीं किया जा सकता, यह हमारी धरोहर है. उन्होंने फैंस से फिल्म पर भरोसा बनाए रखने की अपील की है. रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है.
बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. 90 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी, शानदार डांस और स्टाइल से सिनेमा जगत पर राज करने वाली ‘लोलो’ को आज उनके इस खास दिन पर दुनिया भर से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘फिजा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाने वाली करिश्मा के फैंस और तमाम फिल्मी हस्तियां सोशल मीडिया पर उन पर प्यार लुटा रहे हैं. आज भी दर्शकों के बीच उनका क्रेज वैसा ही बना हुआ है.
बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का डंका लगातार बज रहा है. पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में पूरी तरह कामयाब रही है. कामकाजी दिनों में भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है और इसने अपने छठे दिन यानी बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही मजेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते रिलीज होने वाली नई सीरीज और फिल्में आपकी वॉचलिस्ट को अपडेट करने के लिए काफी अच्छे ऑप्शन साबित होंगी. पढ़ें पूरी खबर...
बॉलीवुड की ऐसी ही एक्ट्रेस जिसने अमिताभ बच्चन से लेकर शबाना आजमी, विक्टर बनर्जी और ओम पुरी के साथ बड़े पर्दे पर काम किया है और 17 फिल्मों के बाद बॉलीवुड को छोड़ दिया. आज ये एक्ट्रेस करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. चलिए आपको इस एक्ट्रेस से रूबरू करवाते हैं. पढ़ें पूरी खबर...
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के साथ सिनेमाघरों में फिर से वापसी कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं. 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत की थी. देखना होगा कि उनकी नई फिल्म 'भूत बंगला' का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं. पढ़ें पूरी खबर...
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन फिल्म टाइटल 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो कर दिया गया है. जिसमें, अजय कश्मीर के पत्थरबाजों की हेकड़ी निकालते दिखाई दे रहे हैं. अब ये अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...
#chauhaan aa raha hai.On the late Veeru Devgan Ji's birth anniversary, we are bringing back our OG action star, Ajay Devgn, in an action entertainer built for the big screen 💥In cinemas on 1st October, 2027.Thank you Veeru Ji, for everything you gave to action cinema, and… pic.twitter.com/DYLYCONORw
— Jio Studios (@jiostudios) June 25, 2026
जैकलीन फर्नांडिस के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया. दरअसल, जैकलीन ने इस मामले को लेकर दिल्ली कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. पढ़ें पूरी खबर...
अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा है. इस फिल्म के एक गाने में उनके देसी अंदाज को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि अब मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए बेताब हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...
राजकुमार राव की नई फिल्म ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ का टीजर रिलीज हो चुका है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म का टीजर काफी जबरदस्त है. फिल्म में राजकुमार राव उज्ज्वल निकम के किरदार में नजर आएंगे. बता दें कि यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कसाब की फांसी से पहले वास्तव में क्या हुआ था?
First Teaser of Rajkummar Rao's Prahaar – The Ujjwal Nikam StoryWhat a performance OMG...😱🔥pic.twitter.com/FJwk6BiHpw
— ABHAY (@CinephileKS) June 23, 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर से एक बेहद ही दुखी करने वाली और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. अपनी बेहतरीन एक्टिंग और फिटनेस के साथ-साथ जानवरों से बेपनाह प्यार करने के लिए जानी जाने वाली दिशा इस समय गहरे सदमे में हैं. एक्ट्रेस ने अपने जीवन के दो सबसे प्यारे और करीबी साथियों को हमेशा के लिए खो दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
देश की सबसे पसंदीदा और चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के अगले पार्ट यानी सीजन 5 का दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है. 'पंचायत सीजन 4' के खत्म होने के बाद से ही फैंस के दिमाग में कहानी को लेकर कई तरह के सवाल घूम रहे हैं. इसी बीच सीरीज में 'प्रधान पति' का मुख्य किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता रघुवीर यादव ने सीजन 5 को लेकर एक बेहद बड़ा और दिलचस्प अपडेट दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के फैंस के लिए एक बहुत ही बड़ी और सुखद खुशखबरी सामने आई है. पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार समांथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को पक्का कर दिया है. 39 साल की उम्र में मां बनने जा रहीं समांथा ने इस बड़ी खुशखबरी को शेयर करने के साथ ही अपने करियर को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'मैं वापस आउंगा' की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. धीमी शुरुआत के बाद इस फिल्म ने जिस तरह से अपनी पकड़ बनाई है, उसने बॉक्स ऑफिस समीक्षकों को भी हैरान कर दिया है. दिलजीत दोसांझ और शारवरी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को दर्शकों का लगातार प्यार मिल रहा है. रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Cocktail 2 Box Office Collection Day 6: दर्शकों को शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग और तीनों मुख्य कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के साथ तगड़ा मुकाबला होने के बावजूद 'कॉकटेल 2' कमाई के मामले में सबसे आगे चल रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
रणबीर कपूर की आने वाली मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल प्ले कर रहे अभिनेता रवि दुबे ने फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रामायण को भारत की पहचान और इतिहास बताते हुए कहा कि पूरी टीम बेहद श्रद्धा और ईमानदारी के साथ इस महान कहानी को पर्दे पर उतारने में जुटी है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.