Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

39 की उम्र में मां बनने जा रहीं Samantha, प्रेग्नेंसी कंफर्म करने के साथ ही कर दिया बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---

साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के फैंस के लिए एक बहुत ही बड़ी और सुखद खुशखबरी सामने आई है. पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार समांथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को पक्का कर दिया है. 39 साल की उम्र में मां बनने जा रहीं समांथा ने इस बड़ी खुशखबरी को शेयर करने के साथ ही अपने करियर को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है.

खुद की प्रेग्नेंसी पर लगाई मुहर

समांथा रुथ प्रभु ने अपनी नई फिल्म 'मा इंती बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान मीडिया के सामने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर पक्की मुहर लगा दी है. दरअसल, इस सक्सेस पार्टी के दौरान सामने आए कुछ वीडियो और तस्वीरों में फैंस को उनका बेबी बंप साफ नजर आया था, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया था. अब खुद एक्ट्रेस ने इसे कंफर्म कर दिया है.

---Advertisement---

लिया मैटरनिटी ब्रेक का फैसला

प्रेग्नेंसी की खबर को पक्का करने के साथ ही समांथा ने अपने काम से दूरी बनाने का भी बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अपनी मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस फिल्म की सफलता के बाद उन्हें काम से थोड़ा सा ब्रेक लेना पड़ेगा. वे बहुत जल्द मैटरनिटी लीव पर जा रही हैं. हालांकि, उन्होंने अपने फैंस से वादा किया है कि इस ब्रेक के बाद वे एक नई फिल्म के साथ पर्दे पर दमदार वापसी करेंगी.

पूरा होने जा रहा सपना

रिपोट्स के मुताबिक, समांथा इस समय अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती फेज यानी फर्स्ट ट्राइमेस्टर में हैं. सूत्रों का कहना है कि समांथा हमेशा से ही मां बनना चाहती थीं, इसलिए यह पल उनके और उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और खास है. फिल्म की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने भी इस पर खुशी जताई है. खबरों की मानें तो समांथा के घर दिसंबर 2026 में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंज सकती है.

---Advertisement---

पिछले साल की थी शादी

समांथा ने दिसंबर 2025 में मशहूर फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ एक बेहद निजी समारोह में शादी की थी. दोनों की यह शादी कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में स्थित लिंग भैरवी मंदिर में हुई थी. इन दोनों की पहली मुलाकात सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के सेट पर हुई थी, जिसमें समांथा ने 'राजी' का बेहद दमदार और यादगार रोल प्ले किया था और राज इसके डायरेक्टर थे.

फिल्म ने की बंपर कमाई

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो समांथा की नई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दुनिया भर में ₹50 करोड़ से ज्यादा का बंपर कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में करियर की यह बड़ी सफलता और निजी जिंदगी की यह सबसे बड़ी खुशखबरी समांथा के लिए साल 2026 को हमेशा के लिए बेहद यादगार और खास बना रही है.

---Advertisement---
First published on: Jun 25, 2026 08:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola