Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. फिल्म से अचानक पीछे हटने पर सुपरस्टार अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा था. अब परेश रावल ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि यह विवाद कॉन्ट्रैक्ट और कानूनी उलझनों की वजह से हुआ था, न कि अक्षय कुमार के साथ किसी अनबन के कारण. परेश ने अक्षय के नोटिस को एक इमोशनल रिएक्शन बताया और कहा कि अब उनके बीच सब ठीक है.
रवि किशन का आज जन्मदिन
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर से लोकसभा सांसद रवि किशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 17 जुलाई 1969 को जन्मे रवि किशन ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है. उन्होंने न सिर्फ भोजपुरी बल्कि हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी शानदार अदाकारी का जादू बिखेरा है. ‘तेरे नाम’ जैसी फिल्म से खास पहचान बनाने वाले रवि किशन ने राजनीति में भी बड़ी सफलता हासिल की है. अपने खास और एनर्जेटिक अंदाज के लिए मशहूर रवि किशन आज करोड़ों फैंस के चहेते हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhamaal 4 and Alpha and Welcome To The Jungle collection)
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 6 करोड़ रुपये की कमाई की. वैसे देखा जाए तो बुधवार के मुकाबले गुरुवार को फिल्म की कमाई में 75 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही और देशभर में इसके कुल 11,006 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में कुल 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 132.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है
वहीं, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ के बीच कड़ा मुकाबला जारी है. दोनों फिल्मों के गुरुवार के कलेक्शन के नए आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि इनका सफर अब आखिरी पड़ाव पर है. दरअसल ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपनी रिलीज के 21वें दिन यानी गुरुवार को केवल 50 लाख रुपये की ही कमाई दर्ज की. इससे फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 131.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने अपनी रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार को केवल 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इससे फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 56.40 करोड़ रुपये हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related