Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और लवली जोड़ियों में से एक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एकल बार फिर से सर्खियों में हैं. इस बार ये कपल अपने बेटे नीर की वजह से चर्चा में है. दरअसल, परिणीति ने अपनी एक पोस्ट में संसद में पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) का मुद्दा उठाने के लिए अपने पति राघव चड्ढा की खूब तारीफ की. अपनी पोस्ट में परिणीति ने लिखा, ‘मेरे प्यारे पति, आज आपको न केवल एक सांसद के रूप में, बल्कि हमारे बच्चे के नए पिता के रूप में बोलते हुए देखना एक ऐसा क्षण है जिसे मैं लंबे समय तक संजो कर रखूंगी. आज आपने उस पिता के रूप में बात की, जिसे मैं हर दिन देखती हूं. मुझे तुम पर हमेशा से गर्व है.’
इसके अलावा आज टीवी के फेमस एक्टर अयाज खान का जन्मदिन है. एक्टर आज अपना 47 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अयाज खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में आए टीवी शो ‘ब्लफमास्टर!’ से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2007 में आए मेडिकल ड्रामा सीरियल ‘दिल मिल गए’ से मिली, जिसमें उन्होंने शुभंकर राय का किरदार निभाया था. इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से अयाज खान ने बॉलीवुड में कदम रखा.
‘धुरंधर 2’ के 13 दिनों का टोटल कमाई ने 13वें दिन 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 899.92 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.वहीं, वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 13 दिनों में 1,435.41 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
Related