---विज्ञापन---
कभी वेटर था ये बॉलीवुड सुपरस्टार, आज है ₹2,50,00,00,000 का मालिक; गोवा से कनाडा तक फैला है साम्राज्य
अमृतसर की गलियों से निकलकर बैंकॉक के होटलों में वेटर का काम करने वाला एक लड़का आज बॉलीवुड का 'खिलाड़ी' बन चुका है. दरअसल हम अक्षय कुमार की बात कर रहे हैं, जिनकी कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. ₹5,000 की पहली सैलरी से लेकर ₹2,500 करोड़ के साम्राज्य तक का उनका सफर मेहनत और जुनून की जीती-जागती मिसाल है.
अमृतसर से बैंकॉक और फिर मुंबई का संघर्ष- 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे राजीव हरिओम भाटिया (अक्षय कुमार) के पिता सेना में थे. अक्षय का बचपन दिल्ली और मुंबई में बीता. मार्शल आर्ट्स के प्रति उनके जुनून ने उन्हें बैंकॉक पहुंचाया, जहां उन्होंने 'मय थाई' सीखी. गुजारे के लिए उन्होंने वहां शेफ और वेटर की नौकरी भी की. मुंबई लौटकर उन्होंने मार्शल आर्ट्स सिखाना शुरू किया, जहां एक छात्र की सलाह पर उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा.
जिस घर से बेइज्जत होकर निकले, आज वहीं है आशियाना- अक्षय कुमार की जिंदगी का सबसे दिलचस्प किस्सा उनके जुहू स्थित बंगले से जुड़ा है. लगभग 38 साल पहले, जब अक्षय एक उभरते हुए मॉडल थे, वे जुहू के एक बंगले के बाहर अपना पोर्टफोलियो शूट करवा रहे थे. तब वहां के चौकीदार ने उन्हें बेइज्जत करके भगा दिया था. अक्षय ने ठान लिया था कि एक दिन वे इसे हासिल करेंगे. आज अक्षय उसी आलीशान बंगले के मालिक हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं.
15 महीने मुफ्त काम और पहली फिल्म- एक्टिंग में आने से पहले अक्षय ने पोर्टफोलियो बनवाने के लिए एक फोटोग्राफर के पास करीब 15 महीने तक फ्री में काम किया था. उन्हें अपना पहला ब्रेक 1987 में महेश भट्ट की फिल्म 'आज' में मिला, जिसमें उन्होंने केवल एक मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर का छोटा सा रोल निभाया था. आज अक्षय एक फिल्म के लिए ₹60 करोड़ से ₹145 करोड़ तक चार्ज करते हैं.
₹2500 करोड़ की नेट वर्थ और ग्लोबल प्रॉपर्टीज- अक्षय कुमार की कुल संपत्ति लगभग ₹2500 करोड़ आंकी जाती है. उनके पास जुहू में ₹80 करोड़ का डुप्लेक्स है, लेकिन उनका रियल एस्टेट साम्राज्य सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. कनाडा के टोरंटो में उनका एक अपार्टमेंट और बंगला है, मॉरीशस में समंदर किनारे एक विला और गोवा में भी एक शानदार प्रॉपर्टी है.
लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन- अक्षय कुमार को रफ्तार और लग्जरी का भी शौक है. उनके गैरेज में दुनिया की बेहतरीन कारें मौजूद हैं, जिनमें रोल्स रॉयस फैंटम, मर्सिडीज-बेंज GLS, रेंज रोवर वोग और पोर्श कैयेन जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.