---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: मास्टरशेफ इंडिया 2026 के विनर बने अजिंक्य गंधे और विक्रम गंधे, जीती लाखों रुपये की प्राइज मनी

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपने बेटे इब्राहिम अली खान को बताया कि कैसे वह बॉलीवुड में सफल करियर बना सकता है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: टीवी का सबसे बड़ा कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया 2026’ को अपना विनर मिल गया है. रणवीर बराड़, विकास खन्ना और कुणाल कपूर के इस शो को अजिंक्य गंधे और विक्रम गंधे ने जीत लिया है. अजिंक्या और विक्रम ने गोल्डन शेफ कोट और 25 लाख रुपये की पाइज मनी जीती है. नागपुर के रहने वाले ये दोनों भाई पूरे सीजन में टॉर कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल रहे थे.

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में सोहा अली खान के साथ एक पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले नेपोटिज्म पर बात की. सैफ अली खान ने कहा, ‘मैं बेशक अपने सभी बच्चों का सपोर्ट करूंगा, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है… मैं इब्राहिम से भी कहता हूं. मुझे नहीं पता कि इस समय मुझे तुम्हारे साथ खड़े होकर तुम्हारा हाथ थामना चाहिए या नहीं, क्योंकि तुम पहले से ही अपनी हैसियत की वजह से बहुत कुछ हासिल कर चुके हो. इसलिए तुम्हें यह सब खुद ही करना होगा.

---विज्ञापन---

इसके अलावा, एक्टर अनुपम खेर का आज जन्मदिन भी है. इस साल दिग्गज एक्टर अपना 71वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अनुपम खेर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म ‘सारांश’ से की, जिसके लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. अनुपम ने अपने 40 साल से अधिक के एक्टिंग करियर में 550 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 8वें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 25.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने इन 8 दिनों में दुनियाभर में कुल 30 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:26 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment Live News: Anurag Dobhal ने की इंस्टाग्राम लाइव सेशन में सुसाइड करने की कोशिश, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और बिग बॉस 17 फेम कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल 7 मार्च को इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान सुसाइड करने की कोशिश की है. उन्होंने बेहद तेज स्पीड में कार चलाई, जिसकी जोरदार टक्कर हो गई है. यूट्यूबर के सुसाइड अटेम्प्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि उनके एक्सीडेंट के बाद का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें चोटें लगी हैं और वह दर्द से चिल्लाते हुए दिख रहे हैं. फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि क्या वह ठीक हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DVlrMbciGU6/?utm_source=ig_web_copy_link

22:34 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment Live News: Tateeree गाने पर छिड़े विवाद पर बादशाह ने मांगी माफी

बादशाह के हालिया रिलीज गाने टटीरी को लेकर विवाद चल रहा है. इसके एक सीन पर लोगों ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद सिंगर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. वहीं, अब इस पूरे मामले पर सिंगर ने माफी मांगते हुए वीडियो शेयर किया है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि यह गाना सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DVlLTwxCQln/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

20:29 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment Live News: विराट कोहली के बाद, Rashmika-Vijay के इस वीडियो ने तोड़ा मेसी-रोनाल्डो का रिकॉर्ड

रश्मिका और विजय इस वक्त अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है. कपल की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी. जिसके बाद उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. कपल की इन फोटोज को लोगों ने खूब पसंद किया. कपल की शादी की फोटोज को एक दिन में 24 मिलियन लाइक्स मिले थे, जिससे विराट कोहली का रिकॉर्ड टूट गया था. इसके बाद कपल के मान्यवर एड के वीडियो ने रोनाल्डो और मेसी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

20:26 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment Live News: Force 3 में John Abraham के साथ हुई इन दो एक्टर्स की एंट्री

जॉन अब्राहम फिल्म फोर्स का तीसरा पार्ट यानी कि फोर्स 3 लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ दो जाने माने कलाकार नजर आएंगे. जिसकी तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मूवी में हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस तान्या मानिकतला नजर आएंगी. जिसका हाल ही में हर्षवर्धन ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

20:24 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment Live News: थलापति और तृषा के पब्लिकली साथ दिखने के बाद पत्नी ने कोर्ट में दी नई अर्जी

थलापति विजय हाल ही में अपनी तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ नजर आए थे. इस बीच अब एक्टर की पत्नी संगीता ने कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की है. जिसमें उन्होंने ससुराल में रहने या फिर नया घर देने की डिमांड की है. क्योंकि उनका कहना है कि भारत में उनके पास कोई भी अपना घर नहीं है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:45 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 7 साल से खाली बैठा है बॉलीवुड का ये सुपरस्टार

बॉलीवुड में 'नंबर 1' सीरीज की फिल्मों से राज करने वाले गोविंदा एक ऐसे सुपरस्टार रहे हैं, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं. अपनी कॉमिक टाइमिंग और बेमिसाल डांस स्टाइल के दम पर उन्होंने खान त्रिमूर्ति के दौर में भी अपना अलग मुकाम बनाया. हालांकि, पिछले सात सालों से उनके पास कोई बड़ी फिल्म नहीं है और उनका करियर एक ठहराव पर आ गया है. कभी हर निर्माता की पहली पसंद रहे गोविंदा का यह दौर उनके फैंस के लिए काफी मायूस करने वाला है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:27 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment News LIVE: क्या 'Dhurandhar 2' में पकड़ा जाएगा हमजा?

साल 2026 की सबसे बड़ी एक्शन-थ्रिलर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है, और इसने दर्शकों के दिमाग में सवालों का तूफान खड़ा कर दिया है. फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने खूंखार और शातिर अंदाज 'हमजा' के रूप में लौट रहे हैं. ट्रेलर के सबसे चर्चा का विषय सारा यानी यलीना जमाली का वो सीन है, जिसमें वह गुस्से में किसी पर बंदूक ताने खड़ी हैं. सस्पेंस और मिस्ट्री से लबालब यह ट्रेलर संकेत दे रहा है कि इस बार 'धुरंधर' की दुनिया में विश्वासघात और बदले का खेल पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होने वाला है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:46 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment News LIVE: आखिर 11:01 पर ही क्यों रिलीज हुआ 'Dhurandhar 2' का ट्रेलर?

Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड में जब भी कोई बड़ी फिल्म आती है, तो उसके ट्रेलर का इंतजार दीवानों की तरह किया जाता है. लेकिन 'धुरंधर 2' के मामले में ट्रेलर की कहानी से ज्यादा उसके 'रिलीज टाइम' ने सुर्खियां बटोरीं. शनिवार सुबह ठीक 11:01 बजे जब ट्रेलर लॉन्च हुआ, तो हर कोई दंग रह गया. आमतौर पर फिल्में दोपहर या शाम को अपना प्रचार शुरू करती हैं, मगर आदित्य धर की टीम ने एक ऐसा समय चुना जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी. क्या यह समय किसी शुभ मुहूर्त का संकेत था या दर्शकों को चौंकाने का एक नया तरीका? पूरी खबर यहां पढ़ें...

https://www.instagram.com/reel/DVklHniDMI1/?igsh=MTZxMWtzOGRpbnp1MQ==

13:45 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर: द रिवेंज' की होगी स्पेशल पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर 7 मार्च, यानी आज, सुबह 11:01 बजे रिलीज हुआ. फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार और मजेदार है, जिसे देखने के बाद फिल्म की रिलीज का इंतजार कर पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है. फिल्म के मेकर्स 'धुरंधर: द रिवेंज' को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले पूरे भारत में स्पेशल पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग रखेंगे. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DVklHniDMI1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

13:42 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 8वें दिन की करोड़ों की कमाई

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 8वें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 25.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने इन 8 दिनों में दुनियाभर में कुल 30 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DViKvUMktm8/?utm_source=ig_web_copy_link

12:47 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 71 साल के हुए एक्टर अनुपम खेर

एक्टर अनुपम खेर का आज जन्मदिन भी है. इस साल दिग्गज एक्टर अपना 71वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अनुपम खेर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म ‘सारांश’ से की, जिसके लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. अनुपम ने अपने 40 साल से अधिक के एक्टिंग करियर में 550 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

https://www.instagram.com/reel/DVWZq9AEg4H/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:31 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment News LIVE: मास्टरशेफ इंडिया 2026 के विनर बने अजिंक्य गंधे और विक्रम गंधे, जीती लाखों रुपये की प्राइज मनी

टीवी का सबसे बड़ा कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडिया 2026' को अपना विनर मिल गया है. रणवीर बराड़, विकास खन्ना और कुणाल कपूर के इस शो को अजिंक्य गंधे और विक्रम गंधे ने जीत लिया है. अजिंक्या और विक्रम ने गोल्डन शेफ कोट और 25 लाख रुपये की पाइज मनी जीती है. नागपुर के रहने वाले ये दोनों भाई पूरे सीजन में टॉर कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल रहे थे.

https://www.instagram.com/reel/DVjE97ykQiX/?utm_source=ig_web_copy_link

10:50 (IST) 7 Mar 2026
Entertainment News LIVE: सैफ अली खान ने अपने बेटे इब्राहिम अली खान को दी खास सलाह

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में सोहा अली खान के साथ एक पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले नेपोटिज्म पर बात की. सैफ अली खान ने कहा, ‘मैं बेशक अपने सभी बच्चों का सपोर्ट करूंगा, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है… मैं इब्राहिम से भी कहता हूं. मुझे नहीं पता कि इस समय मुझे तुम्हारे साथ खड़े होकर तुम्हारा हाथ थामना चाहिए या नहीं, क्योंकि तुम पहले से ही अपनी हैसियत की वजह से बहुत कुछ हासिल कर चुके हो. इसलिए तुम्हें यह सब खुद ही करना होगा.

https://www.instagram.com/p/DU5_vaIknhx/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Mar 07, 2026 10:47 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.