आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन यानी गुरुवार की कमाई के बारे में तो सातवें दिन, ‘अल्फा’ ने ₹2.60 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹56.66 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹47.55 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने कुल ₹21.30 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, जिससे इसकी दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई ₹77.96 करोड़ हो गई है.
Entertainment News Live In Hindi: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसके पहले ही दिन फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के अब तक 59 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन ब्लॉक सीट मिलाकर 5.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इन शानदार आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिलने वाली है.
दिल्ली में लॉन्च होगा 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का ट्रेलर
रणबीर कपूर की महात्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च की नई तारीख और वेन्यू का खुलासा हो गया है. 18 जुलाई को दिल्ली के बेहद आलीशान भारत मंडपम में इस भव्य फिल्म का ट्रेलर एक ग्रैंड स्केल पर रिलीज किया जाएगा. इस महा-इवेंट में फिल्म के मुख्य किरदार भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर और माता सीता का रोल प्ले कर रही साई पल्लवी (Sai Pallavi) विशेष रूप से शामिल होंगे. उनके अलावा फिल्म में अहम रोल निभा रहे टीवी स्टार रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और कुणाल कपूर भी इस ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बनेंगे, जिससे इस इवेंट की चमक काफी ज्यादा बढ़ने वाली है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Alpha and Welcome To The Jungle collection)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई में बुधवार को बड़ा झटका लगा है. कामकाजी दिनों के प्रेशर के चलते रिलीज के छठे दिन फिल्म का कलेक्शन काफी गिर गया है. फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को घरेलू बाजार में केवल ₹1.87 करोड़ का सिंगल डे नेट कलेक्शन किया है. इस फीमेल-ओरिएंटेड एक्शन फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹43.97 करोड़ तक पहुंच चुका है. वहीं अगर भारतीय बाजार में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा ₹52.44 करोड़ तक जा पहुंचा है.
वहीं, सुपरस्टार अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बुधवार को भी देखने को मिला है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन भी शानदार कलेक्शन करते हुए दुनिया भर के बाजारों से करीब 178 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
ब्रिटिश फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और दिग्गज सिंगर बोनी टायलर का निधन हो गया है. उन्होंने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. बोनी टायलर के निधन की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. पढ़ें पूरी खबर...
इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इस बार नेटफ्लिक्स पर कोर्टरूम थ्रिलर से लेकर कॉमेडी, सस्पेंस और स्पोर्ट्स ड्रामा तक की दिल को छू लेने वाली फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं. पढ़ें पूरी खबर...
विशाल भारद्वाज की पॉपुलर फिल्म 'ओमकारा' को इस महीने 20 साल पूरे हो गए हैं. इसके एक खास सीन के लिए डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभा रहे सैफ अली खान से एक अजीब-सी डिमांड की थी. जिसके बारे में खुद सैफ अली खान ने बताया है. पढ़ें पूरी खबर...
एक्टर राजेश शर्मा को फिलहाल कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. अब इस मामले को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी से अपील की है कि वो इस मामले की तुरंत जांच करने का आदेश दें.
Date: 08 July 2026PRESS STATEMENTAICWA Demands High-Level Investigation into the Sudden Illness of Actor Rajesh Sharma During the Shooting of Prabhas’ Upcoming Film Fauji at Ramoji Film City, HyderabadThe All Indian Cine Workers Association (AICWA) expresses deep concern… pic.twitter.com/osBW9ro8PM
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) July 8, 2026
Most Watched JioHotstar Series: राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' ने ओटीटी की दुनिया में आते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. महज 6 एपिसोड की इस क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर ने जियो हॉटस्टार पर ऐसा धमाका किया कि प्लेटफॉर्म की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई. इसके साथ ही इसने 'ठुकरा के मेरा प्यार', 'लाफ्टर शेफ्स' और 'मिस्त्री' जैसे पॉपुलर शोज को भी पीछे छोड़ दिया है. पढ़ें पूरी खबर...
Alliance: तलाक के 5 साल बाद एक्टर सोहेल खान और उनकी एक्स पत्नी सीमा सजदेह एक बार फिर साथ नजर आए. दोनों की मुलाकात रियलिटी शो 'अलायंस' में हुई, जहां उनकी बॉन्डिंग ने न सिर्फ दर्शकों बल्कि शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स को भी इमोशनल कर दिया. इस दौरान सोहेल ने सीमा को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पढ़ें पूरी खबर...
IFFM Awards 2026 Nominations Out: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशन का ऐलान हो गया है. इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई बड़े सितारों और फिल्मों ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. पढ़ें पूरी खबर...
Akanksha Chamola Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हर नए एपिसोड के साथ ड्रामा और भी बढ़ता जा रहा है. शो में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़े खुलासे कर रही हैं. अब उन्होंने प्यार और रिश्तों को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. पढ़ें पूरी खबर...
Gaurav Khanna Entry In Lock Upp: 'लॉक अप 2' का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए काफी भावुक होने वाला है. शो में पहली बार स्पेशल गेस्ट के तौर पर टीवी एक्टर गौरव खन्ना की एंट्री होने जा रही है. उनकी मौजूदगी से न सिर्फ घरवाले हैरान रह जाते हैं, बल्कि उनकी अलग रह रहीं पत्नी आकांक्षा चमोला भी उन्हें देखकर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पातीं. पढ़ें पूरी खबर...
रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च की नई तारीख और वेन्यू का खुलासा हो गया है. 18 जुलाई को दिल्ली के बेहद आलीशान भारत मंडपम में इस भव्य फिल्म का ट्रेलर एक ग्रैंड स्केल पर रिलीज किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें...
सुपरस्टार आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग अपनी शादी में एक बेहद दुर्लभ नेचुरल रूबी वाली वेडिंग रिंग गिफ्ट की है. 'क्वीन' ब्रांड द्वारा बनाई गई इस आलीशान अंगूठी को तैयार करने में 131 कुशल कारीगरों और 256 घंटों से अधिक की कड़ी मेहनत लगी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
बॉलीवुड सिनेमा के इतिहास से एक ऐसा बेहद अनोखा और सदाबहार रिकॉर्ड सामने आया है, जिसने आज के दौर के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है. हिंदी सिनेमा में जहां एक समय के बाद अभिनेताओं को पिता या दादा के चरित्र किरदारों में ढलना पड़ता है, वहीं इंडस्ट्री में एक ऐसा दिग्गज अभिनेता भी रहा है, जिसने ताउम्र सिर्फ और सिर्फ मुख्य नायक की भूमिका निभाई. पूरी खबर यहां पढ़ें...
सिनेमाघरों में बड़े बजट और भारी-भरकम स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की फीमेल-लीड फिल्म Alpha को लेकर बॉक्स ऑफिस से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की रफ्तार वर्किंग डेज के आते ही अचानक से धीमी पड़ गई है. रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में एक ऐसी भारी और अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के बीच जारी जंग में एक बार फिर मल्टीस्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म Welcome To The Jungle ने अपना लोहा मनवा लिया है. सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे करने की कगार पर खड़ी यह फिल्म कामकाजी दिनों में भी करोड़ों की ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
निर्देशक इंदर कुमार की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल 4' रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों रुपये छाप चुकी है. अजय देवगन की इस मल्टी-स्टारर फिल्म के अब तक 59 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे ब्लॉक सीट मिलाकर 5.24 करोड़ का कलेक्शन हो गया है. यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो रही है.