Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर रिलीज होते ही नंबर 1 बनी 8 एपिसोड की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, सच्ची घटना पर है आधारित

---विज्ञापन---

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर हाल ही में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. बीते दिनों सूर्या स्टारर करुप्पू ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई थी. हालांकि, अब एक 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज ने करुप्पू को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल कर लिया है. यह सीरीज इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही ये सीरीज

प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही यह सीरीज 48 साल पुरानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसे हाल ही में पर्दे पर उतारा गया है. ओटीटी पर रिलीज होते ही इस सीरीज ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है. कई दर्शकों का मानना है कि यह इतनी दिलचस्प है कि आप इसके सभी 8 एपिसोड बिना बोर हुए एक ही बार में देख सकते हैं.

---Advertisement---

राख में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'राख' वेब सीरीज की, जो 12 जून 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. इस सीरीज का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है. वहीं, उन्होंने अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत के साथ मिलकर इसका लेखन भी किया है. सीरीज में अली फजल, आमिर बशीर और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.

असल घटना पर आधारित है वेब सीरीज राख की कहानी

कहानी की बात करें तो यह दिल्ली में 48 साल पहले हुई एक ऐसी अपहरण और हत्या की घटना पर आधारित है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. यह सीरीज साल 1978 में हुए दो बच्चों के अपहरण और हत्या के मामले को दर्शाती है, जिसे लोग रंगा-बिल्ला केस के नाम से भी जानते हैं.

---Advertisement---

क्या है राख सीरीज की कहानी

सीरीज में दिखाया गया है कि 16 साल की सुमन अरोड़ा को रेडियो पर गाना गाने का मौका मिलता है, जिससे वह काफी एक्साइटेड हो जाती है. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वह अपने भाई साहिल के साथ घर से निकलती है. हालांकि, दोनों रेडियो स्टेशन तक नहीं पहुंच पाते और रास्ते में ही लापता हो जाते हैं. इसके बाद कहानी कई चौंकाने वाले मोड़ लेती है. सीरीज की कहानी और इसके सीन्स दर्शकों को हैरान कर सकते हैं.

राख को IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

8 एपिसोड वाली यह सीरीज फिलहाल प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है. वहीं, IMDb पर इसे 7.8 की रेटिंग मिली है, जो दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 16, 2026 01:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola