Riteish Deshmukh Slams Yogesh Rawat: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में योगेश रावत ने धीरज धूपर को टास्क में हराने के बाद शो में वापसी की. वहीं, जेल में वापस आने के बाद योगेश ने आकांक्षा चौधरी, राम कपूर, आकांक्षा चमोला और पामला से कहा कि उनके बाहर आने के बाद शो की टीआरपी गिर गई. इसलिए मेकर्स ने उन्हें वापस शो में लाना पड़ा. हाल ही में शो के होस्ट रितेश देशमुख ने इस बात के लिए योगेश रावत की जमकर क्लास लगाई. चलिए आपको बताते हैं कि इस दौरान रितेश ने योगेश रावत को क्या कुछ कहा है.
टीआरपी गिर गई…
नए एपिसोड में शो के होस्ट रितेश देशमुख ने योगेश रावत को उनके टीआरपी वाले बयान पर जमकर लताड़ा और ऐसी बात करने के लिए उन्हें खूब फटकार लगाई. रितेश ने कहा ‘मैं बाहर से सुन रहा था, आपने क्या कहा? ‘नो योगेश नो लॉक अप?’ आप क्या सोचते हैं? कि यह शो आपकी वजह से वजूद में है? इन्होंने मुझे बाहर किया, तो ये खबर लीक हो गई तो आप जो कहना चाह रहे हैं, हम सब वही समझ रहे हैं. टीआरपी गिर गई और मुझे आना पड़ा. क्या तुमको नेटफ्लिक्स ने बाहर निकाला था? (घर वालों ने धीरज से कहा) उसके लिए टास्क हुआ था?
मैं अभी तुम्हें इस घर से…
इस पर योगेश ने कहा कि वो जो महसूस कर रहे हैं, वहीं कहने की कोशिश भी कर रहे हैं. इसके जवाब में रितेश ने कहा, ‘जब बोलते हो उनको तो उसमें मैं आता हूं और फराह खान आती हैं, नेटफ्लिक्स आता है और ये शो आता है. ये 4 ही हैं. हमने वह रवैया देखा जिसके साथ आपने कहा था कि टीआरपी गिर गई इनको तो लाना ही था. मैं वापस आ भी गया हूं तो टीआरपी बढ़ भी जाएगी. आपको लगता है कि इस शो को आपकी जरूरत है. मैं ये कहता हूं योगेश की हमें तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है और मैं अभी तुम्हें इस घर से बाहर करता हूं!’