Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक आउट, लॉर्ड्स की बालकनी के आइकॉनिक सीन में दिखे राजकुमार राव

राजकुमार राव की फिल्म 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. पोस्टर में वह लॉर्ड्स बालकनी के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट करते नजर आए. वहीं नीतू कपूर आज अपना 68वां बर्थडे मना रहीं हैं, तो सुपरस्टार अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल लगातार जारी है.

---विज्ञापन---

Entertainment News Live In Hindi: राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है. खास बात यह है कि मेकर्स ने यह पोस्टर सौरव गांगुली के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया, जिससे क्रिकेट फैंस की खुशी दोगुनी हो गई. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा शुरू हो गई है. कई लोग राजकुमार राव के लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या वह पर्दे पर ‘दादा’ के किरदार के साथ पूरा न्याय कर पाएंगे.

फर्स्ट लुक में राजकुमार राव बिल्कुल उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक यादगार पल दर्ज किया था. पोस्टर में उन्हें साल 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी लहराते हुए दिखाया गया है. यह वही ऐतिहासिक पल है, जिसने सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट में बेखौफ और आक्रामक कप्तान की पहचान दिलाई थी. आज भी यह तस्वीर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखती है.

---विज्ञापन---

पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को एक लंबे हॉलिडे वीकेंड के दौरान रिलीज किया जाएगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है.

Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर आज यानी 8 जुलाई को अपना 68वां जन्मदिन मना रहीं हैं. नीतू ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने मात्र 6 साल की छोटी सी उम्र से इंडस्ट्री में कदम रखा और फिल्म ‘सूरज’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की पहचान बनाई, और 1973 में उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘रिक्शावाला’ में काम किया.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Collection Day 12: सुपरस्टार अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल लगातार जारी है. फिल्म ने अपने 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भी शानदार कमाई करते हुए घरेलू बाजार में 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने दूसरे मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹3.00 करोड़ का मजबूत नेट कलेक्शन किया है. 12वें दिन की इस ताबड़तोड़ कमाई को मिलाकर अब इस कॉमेडी फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹120.55 करोड़ तक पहुंच चुका है.

23:10 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: Lock Upp 2 में होगी गौरव खन्ना की एंट्री

नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में एक नए मेहमान की एंट्री होने वाली है. शो में आने वाला ये मेहमान कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर और आकांक्षा चमोला के पति गौरव खन्ना हैं. पढ़ें पूरी खबर...

22:19 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: सुपरस्टार पवन कल्याण के बेहद करीब इस बच्चे का निधन

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण के बीमार फैन का निधन हो गया है. इस फैन को ट्रिब्यूट देते हुए पवन कल्याण के बाकी फैंस ने एक वीडियो भी शेयर किया है. पवन कल्याण के फैंस ने X पर निरंजन के साथ सुपरस्टार की मुलाकात का वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. एक यूजर ने लिखा, 'छोटा बच्चा अब शांति का प्रतीक नहीं रहा.' पढ़ें पूरी खबर...

20:35 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: लिवर कैंसर से बुरी तरह टूटी दीपिका कक्कड़

अपने यूट्यूब व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने अपने दो इम्यूनोथेरेपी सेशन के बाद हो रहे साइड इफेक्ट्स के बारे में बात की. दीपिका ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में बहुत कुछ हुआ है. मेरा इम्यूनोथेरेपी प्रोसेस अच्छे से चल रही है. दूसरा सेशन पूरा हो चुका है. दूसरे सेशन को हुए 3-4 दिन हो गए हैं और मैं साइड इफेक्ट्स से जूझ रही हूं.' पढ़ें पूरी खबर...

19:20 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: पति को स्विमिंग करते देख लट्टू हुई करीना कपूर

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पति सैफ अली खान की कई सारी तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में सैफ ऑरेंज कलर के शॉर्ट्स पहने, पीछे की ओर कंघी किए बालों और हाथ में स्नोर्कल मास्क लिए बीच पर टहलते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना खुद को अपने पति सैफ अली खान की तारीफ करने से रोक नहीं पाई. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DahjHXuCNaZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

18:48 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: एक्टर राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साउथ स्टार प्रभास के साथ एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने से एक्टर राजेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने बताया कि राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया के एक अस्पताल में निगरानी में रखा गया है.

https://www.instagram.com/p/Dahg-jPS4Pg/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

18:36 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: बॉलीवुड के इस फेमस एक्टर की मां का हुआ निधन

Maniesh Paul Mother Urmil Passes Away: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और होस्ट मनीष पॉल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां उर्मिल पॉल अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 8 जुलाई को यानी आज उन्होंने 77 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. मां के जाने से मनीष पॉल को गहरा सदमा लगा है. इस खबर से उनके परिवार और फैंस के बीच शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर...

18:34 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: एक्टर राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साउथ स्टार प्रभास के साथ एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने से एक्टर राजेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने बताया कि राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया के एक अस्पताल में निगरानी में रखा गया है.

https://www.instagram.com/p/Dahg-jPS4Pg/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

18:08 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: Manish Paul की मां का 77 की उम्र में हुआ निधन

मनीष पॉल की मां का 77 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया. इस दुखद खबर के बाद मनोरंजन जगत और फैंस ने एक्टर व उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे है....पूरी खबर पढ़ें

17:25 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: बहन की शादी में जाह्नवी कपूर ने जमकर बजाया ढोल

Janhvi Kapoor Video: कपूर परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है. अंशुला कपूर की शादी के बाद हुई कॉकटेल पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं जाह्नवी कपूर, जिन्होंने अपने देसी अंदाज और जबरदस्त एनर्जी से पूरी महफिल लूट ली. फैंस भी उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

16:59 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: Toxic: यश और कियारा ने ‘तबाही’ से लगाई आग!

Toxic First Song Tabaahi: यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. गाने में यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को फैंस का खूब पसंद कर रहे हैं, 'टॉक्सिक' के दोनों टीजर से लेकर ट्रेलर तक ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी, ठीक वैसे ही अब फिल्म के पहले गाने को रिलीज किया गया है, जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. पढ़ें पूरी खबर...

14:52 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: कंगना की ‘क्वीन 2’ के खिलाफ दायर हुआ 250 करोड़ का मुकदमा

Queen 2 controversy: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'क्वीन 2' रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में घिर गई है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है, लेकिन इसी बीच फैंटम स्टूडियोज ने जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 250 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर कर दिया है. स्टूडियो का आरोप है कि यह फिल्म उनकी सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' का अनधिकृत सीक्वल है. पढ़ें पूरी स्टोरी...

14:41 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: 'कांतारा 3' को लेकर ऋषभ शेट्टी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट

साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने अपनी मच अवेटेड फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 2' के करंट स्टेटस को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी अगली बड़ी फिल्मों 'जय हनुमान' और 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की शूटिंग प्लानिंग का भी खुलासा किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:16 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: धर्मेंद्र ने आखिरी मुलाकात में हेमा मालिनी से सनी-बॉबी संग रिश्ते पर लिया था ये वादा!

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में रही है. धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने उनकी आखिरी बातचीत और परिवार से जुड़ी एक खास इच्छा का खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की है. पढ़ें पूरी खबर...

13:59 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: शादी के बाद रोमांटिक सीन्स से बनाई इस एक्ट्रेस ने दूरी

पड़ोसी देश के मनोरंजन जगत से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है. अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक मशहूर हसीना ने हाल ही में लिए गए अपने एक बड़े फैसले से हर किसी को चौंका दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:57 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: करोड़ों की कमाई के साथ 'अल्फा' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 5 दिन पूरे कर लिए हैं. पहले सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म की कमाई में एक शानदार उछाल देखा गया है, जिसके चलते फिल्म अब एक नए माइलस्टोन की तरफ बढ़ रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:13 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 12: सुपरस्टार अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल लगातार जारी है. फिल्म ने अपने 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भी शानदार कमाई करते हुए घरेलू बाजार में 120 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:05 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: 32 साल के फेमस यूट्यूबर का निधन?

अमेरिकी फिटनेस यूट्यूबर और बॉडीबिल्डर कॉनर मर्फी (Connor Murphy) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन या वायरल वीडियो नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उनके निधन की अफवाहें हैं. इन दावों ने उनके करोड़ों प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

12:17 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: गौरव खन्ना से तलाक के बाद दूसरी शादी करेंगी आकांक्षा चमोला?

टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में एंट्री के दौरान आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना अब अलग हो चुके हैं और दोनों का तलाक होने वाला है. उन्होंने बताया कि पिछले करीब एक साल से दोनों साथ नहीं रह रहे हैं. इस खुलासे के बाद फैंस भी हैरान रह गए थे. पढ़ें पूरी खबर...

11:27 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: इस एक्ट्रेस ने 15 साल में जीता नेशनल अवॉर्ड, 21 की उम्र में हो गई मौत

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में बड़ी पहचान बनाई, लेकिन उनकी जिंदगी बेहद छोटी रही. ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं मोनिशा उन्नी, जिन्होंने महज 15 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन सिर्फ 21 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा भी वो कह गईं. पढ़ें पूरी खबर...

11:25 (IST) 8 Jul 2026
Entertainment News Live: न मंगलसूत्र-न चूड़ा, सुर्ख लाल साड़ी में नजर आईं नई दुल्हन अंशुला कपूर

Anshula Kapoor Reception: कपूर परिवार में शादी की खुशियां अभी भी जारी हैं. 6 जुलाई को रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधीं अंशुला कपूर के लिए मंगलवार शाम मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया. इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नई दुल्हन अंशुला कपूर के लुक की रही. पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jul 08, 2026 11:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola