Entertainment News Live In Hindi: ‘लॉक अप 2’ में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला के एंट्री लेने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं. आकांक्षा चमोला ने शो के पहले एपिसोड में खुलासा किया था कि वो और गौरव अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. इसके बाद से दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. हाल ही में गौरव खन्ना शो में पहुंचे थे और उन्होंने आकांक्षा से मुलाकात की थी. लेकिन आकांक्षा ने हालिया एपिसोड में खुलासा किया है कि वह गौरव को देखकर जरा भी खुश नहीं थी.
दरअसल, श्रेया कालरा ने धीरज धूपर की पत्नी विन्नी धूपर के आने पर कहा था कि वह भी चाहती हैं कि उनसे मिलने उनका बॉयफ्रेंड आए. जिसके बाद आकांक्षा ने कहा, “मेरा तो एक्स था. अभी हंस तो रहा है वरुण. वरुण ने कहा, ” तेरा फैमिली कहां आया, तेरा तो स्ट्रेंजर आया.” जिसपर आकांक्षा ने आगे कहा, “उससे ज्यादा मुझे फैमिली में से कोई आता, तो वो ज्यादा बेहतर था. मुझे अपना कंफर्ट चाहिए था. अगर मेरी मम्मी या पापा कोई आता तो अच्छा होता या मेरा कुत्ता ही आ जाता.”
आकांक्षा चमोला अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. एक यूजर ने लिखा, “आकांक्षा चमोला अब नाम लेना बंद करो गौरव खन्ना का. उसके अलावा तुम्हारा कोई गेम नहीं है. अश्लील कंटेंट के अलावा क्या है सिर्फ पर्सनल बातें बताने आई थी ये. ” दूसरे ने लिखा, ” आकांक्षा चमोला तुम बिग बॉस 19 के घर में फेम के लिए क्यों गईं. गौरव खन्ना के भी मां-बाप है, कुत्ता है. उन्हीं को भेज देती है. फेम लिया गौरव से, अब ड्रामा करोगी? उसको नीचा दिखाओगी? एक और यूजर ने लिखा, “ऐसी बीवी ना मिले, वाहियात औरत.”
धमाल 4 कलेक्शन
‘धमाल 4’ ने 15वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत रही और इसके 5,995 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 139.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 188.61 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
जन नायकन ने किया इतना कलेक्शन
‘जन नायकन’ ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ शुरुआत की थी. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 21.55 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29.5 प्रतिशत रही और इसके कुल 12,190 शो चले. इस तरह फिल्म ने दो दिनों में भारत में कुल 63.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. दो दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 112.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related