Bollywood Celebs Reaction On Dharmendra Pradhan Resignation: नीट (NEET) परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में चल रहे भारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. बढ़ते दबाव के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस फैसले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की जोरदार प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां और मशहूर सेलेब्स भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गए हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए जानते हैं किस बॉलीवुड स्टार ने क्या कहा…
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. पिछले कई दिनों से नीट (NEET) परीक्षा में धांधली और पेपर लीक विवाद को लेकर उनके इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे.
प्रियंका चोपड़ा ने जताया समर्थन
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस खबर से जुड़ी पोस्ट पर ताली बजाने और दिल वाले इमोजी शेयर करके छात्रों के संघर्ष का समर्थन किया.

वामी कपूर का भावुक मैसेज
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह पल उन सभी छात्रों के लिए है जिन्होंने हार नहीं मानी, लगातार सवाल उठाए और उम्मीद बनाए रखी. उन्होंने छात्रों की इस बड़ी कोशिश और एकजुटता की तारीफ की.

कई बड़े सितारों ने किया लाइक
प्रियंका और वाणी के अलावा बॉलीवुड की कई अन्य बड़ी हस्तियों ने भी इस कदम का समर्थन किया है. आलिया भट्ट (Alia Bhatt), विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, सोनम कपूर और वरुण धवन जैसे स्टार्स ने भी इस फैसले से जुड़ी खबर को सोशल मीडिया पर लाइक करके अपना समर्थन जताया है.


अरमान मलिक और वीर दास सहित इन सेलेब्स ने भी दिया रिएक्शन
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही देर बाद अरमान मलिक और वीर दास सहित कई अन्य सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिएक्शन दिए हैं. वो इसे स्टूडेंट्स की जीत बता रहे हैं.
power of the youth ✊🇮🇳
— Armaan Malik (@ArmaanMalik22) July 25, 2026
Tonight on your TV screens at 9pm. Many versions of “You know we here at ______ have been saying all along….”
— Vir Das (@thevirdas) July 25, 2026
Pehle hee kar dete toh CP jane ka plan cancel nahin karta. 🙄 https://t.co/mhyKW1LIvb
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) July 25, 2026
छात्रों की मेहनत की जीत
दिग्गज हस्तियों और सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज आखिर सुनी गई है. पूरे बॉलीवुड ने एक सुर में निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था की मांग की है ताकि भविष्य में किसी भी मेहनती छात्र के सपनों के साथ खिलवाड़ न हो सके.