Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झूम उठीं ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

नीट (NEET) परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश भर में खुशी का माहौल है. लाखों छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर बॉलीवुड सेलेब्स भी खुलकर जश्न मना रहे हैं. इसी बीच फिल्म 'धुरंधर' की मशहूर एक्ट्रेस आयशा खान ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है. कुछ ही दिन पहले इस आंदोलन के दौरान पुलिस हिरासत में ली गईं एक्ट्रेस ने इसे छात्रों की बड़ी जीत बताया है.

आयशा खान ने जताई खुशी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद अभिनेत्री आयशा खान (Ayesha Khan) काफी खुश और भावुक नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह सच में बहुत अच्छी खबर है और अब उम्मीद है कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा.

---Advertisement---

जान गंवाने वाले छात्रों को याद

आयशा खान उन छात्रों को याद कर काफी इमोशनल हुईं, जिन्होंने नीट (NEET) पेपर लीक और परीक्षा में धांधली से परेशान होकर अपनी जान दे दी थी. एक्ट्रेस ने लिखा कि हालांकि किसी अपने को खोने का दर्द कभी कम नहीं किया जा सकता, लेकिन पीड़ित परिवारों को मुआवजा जरूर मिलना चाहिए.

छात्रों के लिए न्याय की मांग

अपनी पोस्ट में आयशा ने आगे लिखा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने वाले युवाओं के साथ भी पूरा न्याय होना चाहिए. उन्होंने मांग की कि प्रदर्शन के दौरान मासूम छात्रों के खिलाफ दर्ज की गई सभी एफआईआर (FIR) वापस ली जानी चाहिए, क्योंकि यह पूरी तरह से अन्यायपूर्ण था.

---Advertisement---

पुलिस हिरासत में थीं एक्ट्रेस

आपको बता दें कि जब मुंबई में नीट (NEET) आंदोलन चल रहा था, तब आयशा खान भी वहां मौजूद थीं. 22 जुलाई को पुलिस ने उन्हें उनके भाई और दोस्तों के साथ हिरासत में ले लिया था. एक्ट्रेस का कहना था कि वे बिना कोई नारेबाजी किए सड़क किनारे खड़ी थीं, फिर भी पुलिस उन्हें ले गई थी.

शेयर की हैप्पी सेल्फी

इस्तीफे की खबर के बाद आयशा खान ने अपनी एक मुस्कुराती हुई सेल्फी शेयर की, जिस पर उन्होंने 'हैप्पी विजय दिवस' (Happy Victory Day Friends) लिखा. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर इरादा मजबूत हो तो रास्ता जरूर निकलता है और यह दौर हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा.

---Advertisement---
First published on: Jul 25, 2026 08:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो