Entertainment News Live: ऐश्वर्या राय को कांस फिल्म फेस्टिवल में देखने के लिए फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि एक्ट्रेस कांस के लिए रवाना हो गई हैं. वह हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आई हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Aishwarya Rai
Entertainment News Live: ऐश्वर्या राय के कांस में पहुंचने का दर्शक काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, आखिरकार एक्ट्रेस को बेटी आराध्या के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. एक्ट्रेस कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए निकल गई हैं. ऐश्वर्या बेटी इस दौरान ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आई हैं. वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. उन्होंने एयरपोर्ट लुक के लिए बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाई हुई थी. वहीं उनकी बेटी आराध्य भी ऑल ब्लैक लुक में दिखीं. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक करवाई और उसके बाद वह सीधे अंदर चली गई.
बता दें कि ऐश्वर्या राय कांस में लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर हर साल प्रमोट करने के लिए पहुंचती हैं. हालांकि कांस के लिए ऐश्वर्या राय की लोरियल की ओर से प्रमोशनल एड में फोटो जोड़ी नहीं गई थी, जिसके कारण भारतीय जनता खासा नाराज थी. क्योंकि इसमें आलिया भट्ट और अन्य सेलेब्स की तस्वीरें लगाई गई थीं लेकिन ऐश्वर्या राय की फोटो इससे गायब थी. वहीं, अब ऐश्वर्या को कांस के लिए रवाना होता देख उनके फैंस काफी खुश हैं.
बता दें कि ऐश्वर्या राय पहली भारतीय सेलेब हैं, जिन्होंने कांस में शिरकत की थी. वह पहली बार 2002 में कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं. वह वहां पर देवदास को प्रमोट करने पहुंची थीं. इसके बाद से वह ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड लोरियल की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर हर साल शिरकत करती हैं और फैंस भी उनके लुक का बेसब्री से इंतजार करती हैं.
---विज्ञापन---
सुहाना खान बर्थडे
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. सुहाना खान बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि वह अपने फैशन और स्टाइल के लिए खूब वायरल होती रहती हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---
10:36 (IST) 22 May 2026
Entertainment Live News: Chand Mera Dil X Review: क्या लोगों को पसंद आई अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म?
Chand Mera Dil X Review: लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक मॉडर्न लव स्टोरी है, जो आज के दौर की कहानी को बयां करती है. फिल्म में रोमांस के अलावा जबरदस्त ड्रामा, आत्म सम्मान और ईगो जैसी चीजों के बारे में दिखाया गया है. वहीं, जैसा कि फिल्म रिलीज हो गई है और दर्शकों इस फिल्म को कितना पसंद कर रहे हैं और इसको लेकर क्या रिएक्ट कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...
09:11 (IST) 22 May 2026
Entertainment Live News: 'करुप्पू' ने 'राजा शिवाजी' को दी मात, जानें 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई
तमिल स्टार सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. मूवी ऐसे तो देरी से रिलीज हुई है, लेकिन उसके बाद भी इसने अच्छी शुरुआत की थी. वहीं, दूसरी ओर रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी की रिलीज को 22 दिन हो गए हैं और फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो ने 7 दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं तीनों फिल्मों के कलेक्शन. यहां पढ़ें पूरी खबर...
Related
First published on: May 22, 2026 09:01 AM
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around
the world
on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.