Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Death Sentence In Sana Yousaf Case: यूट्यूबर के हत्यारे को मिली फांसी,17 की एक्ट्रेस को मारी थी गोली

सोशल मीडिया स्टार Sana Yousuf की हत्या ने पिछले साल पूरे पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया था। महज 17 साल की उम्र में सना ने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपनी खास पहचान बना ली थी। लेकिन उनकी जिंदगी एक दर्दनाक घटना का शिकार हो गई। अब इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बड़ा फैसला सामने आया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 21, 2026 17:27
Share :
Sana Yousuf

सोशल मीडिया स्टार Sana Yousuf की हत्या ने पिछले साल पूरे पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया था। महज 17 साल की उम्र में सना ने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपनी खास पहचान बना ली थी। फैशन, स्किनकेयर और लाइफस्टाइल वीडियोज के जरिए उनके लाखों फॉलोअर्स बन चुके थे। लेकिन उनकी जिंदगी एक दर्दनाक घटना का शिकार हो गई। अब इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बड़ा फैसला सामने आया है। कोर्ट ने आरोपी Umar Hayat को मौत की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सना के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे “सना को इंसाफ” बता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 साल का उमर हयात लंबे समय से सना का पीछा कर रहा था और उन पर रिश्ते का दबाव बना रहा था। लेकिन सना ने साफ तौर पर उसे मना कर दिया था। बताया गया कि आरोपी इस बात को स्वीकार नहीं कर पाया और उसका जुनून खतरनाक रूप ले बैठा। 2 जून 2025 को आरोपी सना के घर पहुंचा, जहां बहस के बाद उसने गुस्से में गोली चला दी। इस घटना में सना की मौत हो गई। अब करीब 11 महीने बाद आए कोर्ट के फैसले ने एक बड़ा संदेश दिया है कि किसी लड़की के “ना” कहने पर उसकी जान लेना प्यार नहीं, बल्कि अपराध है।

First published on: May 21, 2026 05:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola