---विज्ञापन---

Salman Khan blast on Paparazzi, 4 post के ज़रिये दी सख्त Warning, बोले- ऐसे 100 जला दूंगा !

19 मई की रात सलमान खान हिंदूजा हॉस्पिटल अपने करीबी दोस्त से मिलने पहुंचे थे। वहां मौजूद पैपराज़ी ने लगातार फोटो और पोज़ के लिए उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम पुकारा, जिससे सलमान भड़क गए। इसके बाद देर रात सलमान ने एक के बाद एक 4 पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 20, 2026 12:45
Share :
Salman Khan

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका गुस्सा है। दरअसल, 19 मई की रात सलमान खान बांद्रा स्थित हिंदूजा हॉस्पिटल अपने एक करीबी दोस्त का हालचाल जानने पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ पैपराज़ी ने उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया और लगातार उनका नाम पुकारते हुए पोज़ देने की जिद करने लगे। मामला तब और बिगड़ गया जब कुछ लोगों ने सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम जोर-जोर से पुकारना शुरू कर दिया। पैप्स की इस हरकत से सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने वहीं सबके सामने जमकर फटकार लगा दी। वायरल तस्वीरों में सलमान बेहद नाराज़ नजर आ रहे हैं। हालांकि बाद में पैपराज़ी ने अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी, लेकिन लगता है कि सलमान का गुस्सा शांत नहीं हुआ। देर रात करीब ढाई बजे सलमान ने एक के बाद एक 4 पोस्ट शेयर किए, जिनमें बिना किसी का नाम लिए उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में अपनी नाराज़गी जाहिर की। अब सोशल मीडिया पर फैंस यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर सलमान का गुस्सा किस पर फूटा है?

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2026 12:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.