Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को सपोर्ट कर रहे ये एक्टर्स? 12 मिलियन फॉलोअर्स; जानें बॉलीवुड के किन सितारों ने किया फॉलो

Celebs Follow Cockroach Janta Party: क्या आपने सुना है 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बारे में? यह कोई असली राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक जबरदस्त सटायर (व्यंग्य) ट्रेंड है, जिसने चंद दिनों में लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. अब इस मजेदार ट्रेंड से अनुराग कश्यप और ईशा गुप्ता जैसे बड़े सेलेब्स भी जुड़ चुके हैं.

---विज्ञापन---

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नई ‘पॉलिटिकल पार्टी’ की धूम है, जिसका नाम है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP). अगर आप राजनीति के इस नए और अनोखे रूप से अनजान हैं, तो यकीनन आप इंटरनेट के सबसे मजेदार ट्रेंड से दूर हैं. सटायर (व्यंग्य) और मीम्स के जरिए शुरू हुई यह ऑनलाइन पार्टी इस समय इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही है, और आम जनता तो दूर, बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज भी इसके ‘सपोटर्स’ की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

अनुराग कश्यप से लेकर उर्फी जावेद तक हैं फॉलोअर्स

इस पेज की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और ईशा गुप्ता जैसी हस्तियां इसके इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलो कर रही हैं. इनके अलावा उर्फी जावेद, बिग बॉस फेम उमर रियाज, हिमांशी खुराना, स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और यूट्यूबर पूरव झा भी इस डिजिटल ट्रेंड का मजा ले रहे हैं.

---विज्ञापन---

क्यों और कैसे हुई शुरुआत?

इस पार्टी की नींव एक तीखे व्यंग्य पर टिकी है. हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट की तरफ से बेरोजगार युवाओं की तुलना को लेकर एक बयान सामने आया था. इसी बात को आधार बनाकर अभिजीत डिपके ने युवाओं के हक और सिस्टम पर तंज कसने के लिए इस मजेदार ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत की. खबर लिखे जाने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12.7 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं.

CJP का अनोखा और मजेदार मेनिफेस्टो

इस पार्टी का घोषणापत्र (Manifesto) सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है. CJP खुद को अधिकारिक तौर पर ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी (आलसी)’ बताती है. इसके पोस्ट्स युवाओं की रोजमर्रा की जिंदगी और उनकी सुस्ती को राजनीति से जोड़कर बेहद फनी तरीके से पेश करते हैं.

---विज्ञापन---

सिस्टम पर कड़ा लेकिन मजाकिया तंज

भले ही यह एक मजाक के रूप में शुरू हुआ हो, लेकिन इसके मेनिफेस्टो में कुछ गंभीर राजनीतिक वादे भी शामिल हैं. जैसे— रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देना, संसद में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देना और बार-बार पार्टी बदलने वाले (दलबदलू) नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने का बैन लगाना.

जेन-जी (Gen-Z) का नया अड्डा

इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स की बाढ़ के बीच आज के युवा इस पेज पर खूब रीमेक बना रहे हैं. लोग खुद को इस पार्टी का ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’ या ‘मुख्य प्रवक्ता’ बताकर मजेदार वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिसने इसे देश का इस समय का सबसे बड़ा ऑनलाइन ट्रेंड बना दिया है.

---विज्ञापन---

FAQs

Q- क्या ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ कोई असली राजनीतिक पार्टी है?
Ans: नहीं, यह पूरी तरह से एक सटायर (व्यंग्य) और मीम पेज है, जिसे सोशल मीडिया पर मनोरंजन और सिस्टम पर तंज कसने के लिए बनाया गया है.

---विज्ञापन---

Q- इस पेज की शुरुआत किसने और कब की थी?
Ans: इसकी शुरुआत अभिजीत डिपके नाम के सोशल मीडिया यूजर ने 16 मई को की थी.

Q- CJP के मेनिफेस्टो में कौन से मजेदार वादे शामिल हैं?
Ans: इसके मेनिफेस्टो में दलबदलू नेताओं पर 20 साल का बैन, महिलाओं को संसद में 50% आरक्षण और जजों के रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक पद न देने जैसे वादे शामिल हैं.

---विज्ञापन---

Ans: कौन से बड़े बॉलीवुड सितारे इस पेज को फॉलो कर रहे हैं?
Ans: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और कोंकणा सेन शर्मा जैसे स्थापित नाम इस पेज को फॉलो कर रहे हैं.

Q- युवाओं के बीच यह पेज इतना लोकप्रिय क्यों हो रहा है?
Ans: यह पेज युवाओं की बेरोजगारी, राजनीति और उनके लाइफस्टाइल को बेहद मजाकिया और रिलेटेबल मीम्स के जरिए दिखाता है, इसलिए लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: May 21, 2026 01:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola