---विज्ञापन---

Chand Mera Dil X Review: क्या लोगों को पसंद आया अनन्या पांडे और लक्ष्य का रोमांस, जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

Chand Mera Dil X Review: लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक मॉडर्न लव स्टोरी है, जो आज के दौर की कहानी को बयां करती है. फिल्म में रोमांस के अलावा जबरदस्त ड्रामा, आत्म सम्मान और ईगो जैसी चीजों के बारे में दिखाया गया है. वहीं, जैसा कि फिल्म रिलीज हो गई है और दर्शकों इस फिल्म को कितना पसंद कर रहे हैं और इसको लेकर क्या रिएक्ट कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दर्शकों को पसंद आई चांद मेरा दिल

सोशल मीडिया पर चांद मेरा दिल की रिलीज के बाद लोग अपने विचार शेयर कर रहे हैं. दर्शक बता रहे हैं कि ये फिल्म उन्हें कैसी लगी है. एक यूजर ने लिखा, "चांद मेरा दिल, अपनी मनमोहक प्रतिभा से रोमांटिक कॉमेडी की परिभाषा बदल देता है.

---Advertisement---

लोगों ने फिल्म की कहानी को लेकर कही ये बात

एक अन्य यूजर ने लिखा, "चांद मेरा दिल, एक दिल को छू लेने वाली रोमांटिक ड्रामा जो अपनी इमोशनली गहराई से चौंका देता है. चांद मेरा दिल इसलिए सफल है क्योंकि यह पारंपरिक प्रेम कहानियों की रूढ़ियों से परे जाकर एक भावनात्मक रूप से जटिल और रोमांचक ड्रामा प्रस्तुत करता है जो आपको हैरान कर देता है.

इमोशनल कहानी ने जीता फैंस का दिल

तीसरे यूजर ने लिखा, "Chand Mera Dil एक रोमांटिक ड्रामा है जो अपनी भावनात्मक गहराई से सरप्राइज करती है. फिल्म सिर्फ एक टिपिकल कॉलेज लव स्टोरी नहीं है... पहले 20 मिनट प्यारे और मजेदार लगते हैं, लेकिन उसकी बाद की कहानी इंटेंस और डीप इमोशनल मोड़ लेती है.

---Advertisement---

कहानी के फैन हुए दर्शक

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "चांद मेरा दिल - पहली समीक्षा. पहला भाग दिल को छूने वाला, कोमल और खूबसूरती से सधा हुआ है. निर्देशक विवेक सोनी ने भावनाओं, रिश्तों के बंधन और वास्तविक जीवन से जुड़े पलों पर विशेष ध्यान दिया है. कहानी कहने का अंदाज़ स्वाभाविक लगता है और फिल्म बिना किसी जल्दबाजी के धीरे-धीरे दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाती है. दूसरे भाग का एक अहम दृश्य फिल्म का मिजाज पूरी तरह बदल देता है और संघर्ष को गहराई प्रदान करता है. वह दृश्य फिल्म के सबसे सशक्त हिस्सों में से एक है.

तरण आदर्श ने भी की चांद मेरा दिल की तारीफ

क्रिटिक्स तरण आदर्श ने भी फिल्म की तारीफ की और लिखा, ' चांद मेरा दिल- प्रभावशाली. रेटिंग 3.5. अप्रत्याशित की उम्मीद रखें, क्योंकि यह कोई आम प्रेम कहानी नहीं है... मनमोहक अभिनय, कई शानदार भावनात्मक क्षण और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक इसकी खूबियां हैं... दूसरा भाग और भी प्रभावशाली हो सकता था. चांद मेरा दिल एक आम प्रेम कहानी लग सकती है क्योंकि फिल्म निर्माताओं ने प्रचार सामग्री में ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया है... और फिल्म पहले 30 मिनट में जानी-पहचानी राह पर चलती हुई प्रतीत होती है, लेकिन इसके तुरंत बाद कहानी में अचानक मोड़ आता है और आपको पूरी तरह से चौंका देता है.  

चांद मेरा दिल की कहानी

4 बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन विवेक सोनी ने किया है. यह एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है, जो आज कल के जेनजी, कॉलेज रोमांस, लव लाइफ और टॉक्सिक लव स्टोरी की दिखाती है. फिल्म में अनन्या ने चांदनी का रोल किया है और लक्ष्य लालवानी ने आरव का किरदार निभाया है. यह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है.  

First published on: May 22, 2026 10:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.