दुनियाभर की मशहूर हस्तियों को अपनी खुशबू का दीवाना बनाने वाले दिग्गज मास्टर परफ्यूमर Olivier Creed अब इस दुनिया में नहीं रहे. 82 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सामने आते ही लग्जरी फ्रेगरेंस इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक, जिन सितारों की पहचान उनके स्टाइल और पर्सनैलिटी से होती है, उनमें से कई ओलिवियर क्रीड के बनाए परफ्यूम्स के फैन रहे हैं.
कौन हैं ओलिवियर क्रीड?
ओलिवियर क्रीड मशहूर लग्जरी फ्रेगरेंस ब्रांड House of Creed की छठी पीढ़ी से जुड़े थे. उन्होंने अपने हुनर और यूनिक सोच से इस ब्रांड को पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाई. उनके बनाए परफ्यूम सिर्फ खुशबू नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल माने जाते थे. यही वजह है, कि बड़े-बड़े सुपरस्टार्स उनकी फ्रेगरेंस इस्तेमाल करना पसंद करते थे.
परफ्यूम के ये हॉलीवुड सेलेब्स हैं दीवाने
हॉलीवुड स्टार George Clooney को क्रीड का Original Santal बेहद पसंद है. चंदन, दालचीनी और वैनिला की खुशबू वाला ये परफ्यूम लंबे समय तक टिकने के लिए जाना जाता है. वहीं पूर्व जेम्स बॉन्ड स्टार Pierce Brosnan भी Green Irish Tweed को इस्तेमाल करते हैं. इस खुशबू को क्लासिक और रॉयल माना जाता है.
पॉप स्टार जेनिफर लोपेज भी हैं दीवानी
हॉलीवुड की पॉप स्टार और एक्ट्रेस Jennifer Lopez भी क्रीड की बड़ी फैन हैं उन्हें Tubéreuse Indiana फ्रेगरेंस बेहद पसंद है, जिसकी फ्लोरल खुशबू लोगों को काफी अट्रैक करती है.
बॉलीवुड के ये सितारे क्रीड फ्रेगरेंस को करते हैं पसंद
बॉलीवुड में भी क्रीड के परफ्यूम्स का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. एक्टर Shahid Kapoor का सिग्नेचर सेंट Green Irish Tweed बताया जाता है. वहीं मशहूर फिल्ममेकर Karan Johar Creed Viking फ्रेगरेंस के शौकीन माने जाते हैं.
ओलिवियर क्रीड की मौत किसी सदमे से नहीं कम
ओलिवियर क्रीड ने सिर्फ परफ्यूम नहीं बनाए, बल्कि खुशबू की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई. उनकी बनाई फ्रेगरेंस लग्जरी, क्लास और रॉयल्टी की पहचान मानी जाती हैं. उनके निधन से परफ्यूम इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है, लेकिन उनकी बनाई खुशबुएं हमेशा लोगों की पहली पसंद रहेगी.