Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर का खौफनाक दर्द झेल चुके संजय दत्त अचानक पहुंचे हॉस्पिटल! फैंस की बढ़ी धड़कनें, जानिए क्या हुआ?

Sanjay Dutt Health Update: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हरा चुके संजय दत्त के अचानक अस्पताल पहुंचने की खबर से फैंस काफी परेशान हो गए थे. फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि 66 वर्षीय अभिनेता अचानक अस्पताल क्यों पहुंच गए.

---विज्ञापन---

Sanjay Dutt Health Update: बॉलीवुड के ‘बाबा’ यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. साल 2020 में स्टेज 4 फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) जैसी खतरनाक बीमारी को मात दे चुके संजय दत्त को हाल ही में अस्पताल में देखा गया, जिसके बाद से उनके फैंस की धड़कनें बढ़ गईं. फैंस ये जानना चाहते हैं कि अभिनेता अचानक अमेरिका के अस्पताल क्यों पहुंचे. बता दें कि एक्टर कैंसर से पूरी तरह ठीक होने के बाद से वे अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं और हर साल रेगुलर जांच के लिए विदेश जाते हैं. इस बार भी वो रूटीन चेकअप के लिए गए थे.

कैंसर से जंग और कड़ा लाइफस्टाइल

साल 2020 में संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में स्टेज 4 लंग कैंसर का पता चला. इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया था, लेकिन कड़े इलाज और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर अक्टूबर 2020 में वे पूरी तरह कैंसर मुक्त (Cancer Free) हो गए थे. तब से उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बड़े बदलाव किए हैं.

---विज्ञापन---

अस्पताल से है पुराना पारिवारिक रिश्ता

संजय दत्त रूटीन चेकअप के लिए जिस न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में जाते हैं, उससे उनकी पुरानी यादें जुड़ी हैं. उनकी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त का कैंसर का इलाज भी इसी अस्पताल में हुआ था. यही वजह है कि वे अपनी सेहत की निगरानी के लिए इसी सेंटर पर भरोसा करते हैं.

लॉस एंजिल्स में दोस्त के साथ बिता रहे समय

रूटीन चेकअप के साथ-साथ संजय दत्त अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर कैलिफोर्निया और लॉस एंजिल्स में अपने सबसे करीबी दोस्त परेश घेलानी (जिन पर फिल्म ‘संजू’ में विक्की कौशल का ‘कमली’ वाला किरदार आधारित था) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

66 की उम्र में भी काम का जज्बा

उम्र के इस पड़ाव पर और इतनी गंभीर बीमारी से उबरने के बाद भी संजय दत्त फिल्मों में लगातार एक्टिव हैं. हाल ही में 15 मई को उनकी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वे फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स खत्म करने के तुरंत बाद पिछले हफ्ते अकेले ही अमेरिका के लिए रवाना हुए थे.

फैंस कर रहे हैं सलामती की दुआ

जैसे ही संजय दत्त के अमेरिका के अस्पताल में डॉक्टरों से मिलने की खबरें सोशल मीडिया पर आईं, फैंस ने उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए दुआएं करना शुरू कर दिया. हालांकि, डॉक्टरों और उनके करीबियों ने साफ कर दिया है कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.

---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2026 03:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola