Drishyam 3 Box Office Collection day 1: दृश्यम फ्रेंचाइजी दर्शकों की फेवरेट है और इसके तीसरे पार्ट का लंबे वक्त से फैंस को इंतजार था. वहीं 21 मई को मोहनलाल की इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के रिलीज होते ही क्रिटिक्स और फैंस का जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है. हर बार की तरह मोहनलाल ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं, ओपनिंग डे पर मूवी ने धमाकेदार कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर.
दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके शोज गुरुवार के दिन 5,506 थे और फिल्म की ऑक्यूपेंसी 51.3 प्रतिशत रही. मूवी ने कन्नड़ में 20 लाख, मलयालम में 13.70 करोड़, तमिल में 45 लाख और तेलुगु में 1.50 करोड़ का कारोबार किया है. दुनिया भर में फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक 43.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

दृश्यम 3 ने तोड़ा दृश्यम 1 का रिकॉर्ड
बता दें कि इस फिल्म ने पहले पार्ट के ओपनिंग डे कलेक्शन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दृश्यम 1 ने ओपनिंग डे पर 77 लाख का कारोबार किया था और इसके तीसरे पार्ट ने 15 करोड़ से ऊपर की कमाई की है. इतना ही नहीं फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट ने दुनिया भर में 62 करोड़ का कलेक्शन किया था और जिस हिसाब से दृश्यम 3 की शुरुआत रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जल्द ही पहले पार्ट के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन का भी रिकॉर्ड तोड़ डालेगी. वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म को लेकर बात करें तो यह दर्शकों और क्रिटिक्स को काफी पसंद आई है. फिल्म की दूसरे पार्ट के बाद आगे बढ़ती है. जहां मोहनलाल हर बार की तरह अपने परिवार को बचाने की कोशिश में लगे होते हैं. मूवी में मोहनलाल लीड रोल में नजर आए हैं और इसके अलावा मूवी में मीना, अनसिबा हसन, मुरली गोपी जैसे स्टार्स दिखाई दिए हैं.