Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan को देख Sorry Sorry चिल्लाने लगे पैप्स,चारों तरफ से घेरा। एक्टर के रिएक्शन का Video Viral

बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan एक बार फिर अपने अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। महज़ 24 घंटे के भीतर सलमान का ऐसा बदला हुआ रूप देखने को मिला कि फैंस भी हैरान रह गए। मंगलवार रात जहां सलमान पैपराज़ी पर गुस्से में नजर आए थे, वहीं बुधवार को उन्होंने उसी पैप्स की माफी भी बड़े दिल से स्वीकार कर ली।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 21, 2026 12:03
Share :
Salman Khan

बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan एक बार फिर अपने अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। महज़ 24 घंटे के भीतर सलमान का ऐसा बदला हुआ रूप देखने को मिला कि फैंस भी हैरान रह गए। मंगलवार रात जहां सलमान पैपराज़ी पर गुस्से में नजर आए थे, वहीं बुधवार को उन्होंने उसी पैप्स की माफी भी बड़े दिल से स्वीकार कर ली। दरअसल, मंगलवार रात सलमान हिंदूजा हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां पैपराज़ी लगातार उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम चिल्लाकर फोटो खिंचवाने की कोशिश करने लगे। हॉस्पिटल जैसी जगह पर इस तरह के व्यवहार से सलमान नाराज़ हो गए और उन्होंने वहीं पैप्स की क्लास लगा दी। बाद में इंस्टाग्राम पर भी सलमान ने लगातार पोस्ट शेयर कर मीडिया को चेतावनी दी कि उनके दर्द का तमाशा ना बनाया जाए। लेकिन अगले ही दिन पूरा माहौल बदल गया। बुधवार रात Riteish Deshmukh की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में सलमान पहुंचे। जैसे ही उनका काफिला वेन्यू पर पहुंचा, पैपराज़ी जोर-जोर से “Sorry Bhai” चिल्लाने लगे। सलमान ने भी मुस्कुराते हुए उनकी माफी स्वीकार की और मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “ये सही जगह है फोटो खिंचवाने की।” सलमान के इस बड़े दिल वाले अंदाज़ ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि भाईजान का गुस्सा जितना बड़ा है, उनका दिल उससे भी ज्यादा बड़ा है।

First published on: May 21, 2026 12:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola