Entertainment news Live: शक्तिमान के नाम से मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. मुकेश खन्ना अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं और कई बार इसके कारण वो विवादों में भी फंस जाते हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने एक हैरान करने वाला बयान दे दिया है. एक्टर ने राष्ट्रगान के स्थान पर वंदे मातरम को नेशनल एंथम बनाने की मांग की है और जन गण मन को जल्द से जल्द हटाने को कहा है.
दरअसल, IANS को लेकर बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, “तीन साल पहले मैं ये बात बोल चुका हूं कि वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाया जाए. ये जन गण मन हमारा नहीं है. ये क्वीन एलिजाबेथ के जमाने में उनके लिए रवींद्रनाथ टैगोर ने एक स्तुति गान लिखा था.उसको हमने मान लिया. भाग्य विधाता पंजाब सिंध..अरे ये हमारा नहीं है. हमारा है वंदे मातरम, जिसे लता जी ने गाया है.”
इस बीच मुकेश खन्ना ने पीएम मोदी की तारीफ की कि उन्होंने वंदे मातरम को अहमियत दी और ऊपर उठाने की पहल की. उन्होंने कहा, “मैंने धृष्टता की थी कल्याणजी-आनंदजी भाई के साथ. दो साल हो गए वो गाना पड़ा है मेरे पास. मैंने 7 मिनट का वंदे मातरम गाना रिकॉर्ड किया है, जो आइकॉनिक बन जाएगा. मैं चाहता हूं कि जितनी जल्दी हो सके जन गण मन को हटाओ और वंदे मातरम को लाओ. मोदी जी ने शुरुआत कर दी है. हर स्कूल में, हर फंक्शन में पहले वंदे मातरम गाया जाएगा और वो भी तीन चार अंतरे नहीं, सात अंतरे पूरे, जो बीच में हटा दिए गए थे कि हम नहीं मानेंगे, वो भी.. मुझे खुशी है कि वंदे मातरम उठ रहा है. मेरा गाना भी मैं साल भर में बनाकर रिलीज करने वाला हूं.”
आवारापन 2 कलेक्शन
आवारापन 2 ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन भी धमाकेदार कमाई की. फिल्म को स्वतंत्रता दिवस का फायदा मिला और शनिवार को 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 45 प्रतिशत रही और कुल 9,403 शो चले. फिल्म ने तीन दिनों में 81.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 110.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
बटवारा 1947 कलेक्शन
वहीं, बटवारा 1947 को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे यानी पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने बढ़त बनाई और 13.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. हालांकि, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 22 प्रतिशत रही और कुल 7,239 शो चले. फिल्म ने भारत में तीन दिनों में 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि दुनिया भर में फिल्म की कमाई 37.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…