Tuesday, 18 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक मर्डर में छिपे हैं कई राज, OTT पर ये फिल्म देख लगेगा झटका, जानें कहां देखें

बरुण सोबती एक नई क्राइम थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं. जो कि सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. फिल्म की कहानी सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने करीबी दोस्त की हत्या से सदमे में आ जाती है. इस कहानी के हर मोड़ पर कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

Babita Singh Reporting
Babita Singh Reporting

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं. नया हफ्ता शुरू हो चुका है और इस हफ्ते भी कई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं. वहीं, रक्षाबंधन के मौके पर भी ओटीटी पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. आज हम एक ऐसी ही नई फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. यह फिल्म क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बरुण सोबती स्टारर फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ की, जो एक क्राइम इन्वेस्टिगेशन फिल्म है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 28 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज होगी. यह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ रिलीज की जाएगी.

---विज्ञापन---

क्या होगी फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक छोटे शहर पर आधारित है. इसकी कहानी सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर बबीता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग बेबी के नाम से बुलाते हैं. बबीता का किरदार साउथ की अभिनेत्री निमिषा सजयन निभाएंगी. फिल्म में बबीता के एक करीबी दोस्त की हत्या के बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है. बबीता सदमे में आ जाती है और फिर इस केस की जांच शुरू करती है. इस बीच कहानी में कई नए मोड़ आते हैं और कई राज खुलते हैं. इतना ही नहीं, फिल्म में बबीता की निजी जद्दोजहद, अपनी इच्छाओं को दबाने और उसकी भावनात्मक यात्रा को भी दिखाया जाएगा.

सीरीज में नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है. फिल्म में निमिषा सजयन के अलावा बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस और एक्ट थ्री बैनर तले बनी है, जिसका निर्माण सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी ने किया है.

यह भी पढ़ें- बेटी की विदाई पर टूट गया ये एक्टर, हाथ को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोया

---विज्ञापन---
First published on: Aug 18, 2026 11:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola