Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर पर खुलकर बात की है, जब वे लगभग ₹56 करोड़ के भारी कर्ज में डूब गए थे. अपनी निर्देशित फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के कारण उन पर यह आर्थिक संकट आया था, जिसके चलते उनके जुहू वाले बंगले की नीलामी तक की नौबत आ गई थी. हाल ही में एक पॉडकास्ट में सनी देओल ने बताया कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं खोई और पैसों को खुद पर हावी नहीं होने दिया. ‘गदर 2’ की सफलता के बाद वे अब फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं.
रणवीर शौरी का आज जन्मदिन
बॉलीवुड के दमदार और बहुप्रतिभाशाली अभिनेता रणवीर शौरी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त एक्टिंग से पहचान बनाने वाले रणवीर शौरी ने ‘भेजा फ्राई’, ‘खोसला का घोसला’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है. फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी और रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के जरिए भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है. आज 18 अगस्त को उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस और मनोरंजन जगत की हस्तियां सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रही हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Batwara 1947 and Awarapan 2 Box Office Collection)
सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ मंडे टेस्ट में पस्त होती नजर आई. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने चौथे दिन सबसे कम 2 करोड़ का नेट बिजनेस किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये हो गया है. इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. हालांकि रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है. वहीं, भारत में फिल्म 100 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…