Kartik Aaryan: एक्टर कार्तिक आर्यन कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए हैं. कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट लगी है. बताया जा रहा है कि एक एक्शन सीन के दौरान कार्तिक को चोट लगी.
कार्तिक आर्यन को कैसे लगी चोट?
इंजरी के बाद कार्तिक आर्यन को तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत पड़ी, जिसकी वजह से वो कुछ समय के लिए शूटिंग जारी नहीं रख पाए. वहीं, टीम ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन कुछ दिनों पहले ही डायरेक्टर कबीर खान के साथ अगली फिल्म के लिए जुड़े थे. जहां वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए एक जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे. वहीं, शूटिंग के दौरान कार्तिक के घुटने में गंभीर चोट लग गई. रिपोर्ट से पता लगा कि, ये घटना शूटिंग के आखिरी दो दिनों में हुई, जब बड़े एक्शन सीन शूट किए जाने थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए कार्तिक एक्शन कोच के साथ कड़ी ट्रेनिंग भी कर रहे थे. पर मुश्किल एक्शन सीन की तैयारी से पहले ही चोट लग गई.
जल्द होगी सर्जरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोट लगने के बाद एक्टर को तुरंत इलाज के लिए शहर के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया था. कार्तिक को फोर्टिस रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि जल्द ही एक्टर के घुटने की सर्जरी होने की उम्मीद है. सर्जरी के बाद कार्तिक को कुछ दिन आराम करना होगा. और ठीक होने के बाद वो अपने काम पर लौटेंगे.
कबीर खान संग दूसरी फिल्म
बता दें कि कार्तिक आर्यन, कबीर खान के साथ दूसरी फिल्म में काम कर रहे हैं. इसका नाम अभी तय नहीं है. इससे पहले कार्तिक ने फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में कबीर खान के साथ काम किया था. इस फिल्म के लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला.

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी झोली में अभी कई फिल्में हैं. कार्तिक आर्यन फिल्म ‘नागजिला’ में भी नजर आएंगे. इसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं. इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ भी है, जिसमें कार्तिक एक पायलट के रोल में नजर आएंगे.