Shilpa Shetty Raj Kundra Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है. साल 2021 में पॉर्नोग्राफी केस में जेल जा चुके राज कुंद्रा ने हाल ही में उस कठिन दौर का एक बेहद दर्दनाक किस्सा बयां किया है. उन्होंने बताया कि जब वे जेल में बंद थे, तब उनके पास शिल्पा शेट्टी के तलाक देने और अलग होने की खबरें पहुंची थीं. इस खबर ने उन्हें अंदर से इतना तोड़ दिया था कि उनके मन में अपनी जिंदगी खत्म करने तक के विचार आने लगे थे.
गिरफ्तारी की खबर से थे हैरान
हालिया इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने साल 2021 की अपनी गिरफ्तारी का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ सवाल-जवाब के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है.
शिल्पा को भी मीडिया से मिली खबर
राज कुंद्रा ने बताया कि शिल्पा शेट्टी को भी उनकी गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया और खबरों के जरिए ही मिली थी. उस समय उनके बिजनेस में लगभग 4000 लोग काम कर रहे थे. शिल्पा परेशान थीं कि वे सब कुछ अकेले कैसे संभालेंगी, जिसके बाद उन्होंने उस बिजनेस को बंद करने का फैसला लिया.
सलाखों के पीछे बदला सब कुछ
राज कुंद्रा ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि एक समय वे आईपीएल टीम के मालिक हुआ करते थे और अगले ही पल वे जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए थे. शुरुआत में उन्हें 63 दिनों तक जेल में रहने की बात कही गई थी, लेकिन वे नहीं जानते थे कि उन्हें बाहर आने में कितना वक्त लग जाएगा.
जेल में मिली तलाक की खबर
जेल में रहने के दौरान ही मीडिया में अफवाहें उड़ने लगीं कि शिल्पा शेट्टी उनसे अलग हो रही हैं और दोनों का तलाक होने वाला है. जब यह खबर जेल में बंद राज कुंद्रा तक पहुंची, तो वे मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गए और रातों को सो भी नहीं पाते थे.
दिमाग में आया जिंदगी खत्म करने का ख्याल
तलाक की इन अफवाहों के बाद राज कुंद्रा इतने निराश हो गए थे कि उनके मन में अपनी जिंदगी खत्म करने का ख्याल आने लगा था. उन्होंने कहा कि उनके लिए उनकी पत्नी और परिवार ही सब कुछ है और अगर वही साथ नहीं रहेंगे, तो जीने का कोई मतलब नहीं रह जाता. हालांकि, बाहर आने के बाद उन्होंने सब कुछ नए सिरे से शुरू किया.