2026 MAMA Awards Winners List: एशियन म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित 2026 MAMA अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जा चुका है. जापान के क्योसेरा डोम ओसाका में 21 नवंबर को इस Mnet एशियन म्यूजिक अवॉर्ड फंक्शन का दो दिन के सेलिब्रेशन के बाद शानदार तरीके से समापन किया गया. 2026 MAMA अवॉर्ड समारोह में साउथ कोरिया के पॉपुलर के-पॉप बैंड BTS ने एक बार फिर इतिहास रचने का काम किया है. वहीं, के-पॉप इंडस्ट्री के HYBE ग्रुप्स कॉर्टिस और एनहाइपेन ने भी 2026 MAMA अवॉर्ड में अपने नाम का परचम लहराया है. 2026 MAMA अवॉर्ड के समापन से पहले इस साल के सभी विनर्स के नाम की घोषणा की गई.
BTS ने रचा इतिहास!
2026 MAMA अवॉर्ड में BTS, HYBE ग्रुप्स कॉर्टिस और एनहाइपेन इस साल के सबसे बड़े विनर्स में से रहे. इन तीनों ने 2026 MAMA के बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. एक्टर पार्क बो गम की मेजबानी में हुए इस अवॉर्ड समारोह में म्यूजिक, परफॉर्मेंस और फैन-वोटेड कैटेगरी के K-पॉप आर्टिस्ट्स को सम्मानित किया गया. इसमें BTS ने ‘आर्टिस्ट ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड जीता. BTS ने यह खिताब 8वीं बार अपने नाम किया है.

BTS ने जाहिर की खुशी
अपनी इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए BTS के पॉपुलर मेंबर V यानी किम तेह्युंग ने कहा, ‘MAMA में हमारे पहले ग्रैंड प्राइज को ठीक 10 साल हो गए हैं, जो इस साल के अवॉर्ड को और भी खास और यादगार बनाता है.’ वहीं, J-Hope ने कहा, ‘यहां हमें मिले हर अवॉर्ड ने जिम्मेदारी का एहसास दिलाया है, लेकिन ARMY हमें उस जिम्मेदारी को उठाने में मदद करती है और हमें आगे बढ़ते रहने की ताकत देती है. हम चाहते हैं कि आप जानें कि आप हमारे लिए कितने मायने रखते हैं.’
K-Pop ग्रुप की आंखों से छलके आंसू
वहीं, के-पॉप ग्रुप एनहाइपेन ने फैंस चॉइस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता. इस जीत पर ग्रुप के मेंबर्स इमोशनल हो गए. एनहाइपेन की जीत मेंबर्स के लिए इमोशनल थी. जुंगवोन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसीलिए हम आज यहां खड़े हैं. मुझे सच में यकीन नहीं हो रहा है. मुझे सच में लगा था कि हम नहीं जीतेंगे.’ सुनू ने कहा, ‘इस साल बहुत कुछ हुआ और हमें बहुत कुछ सहना और पार करना पड़ा. ऐसा लग रहा है कि आखिरकार हमें इन सबका इनाम मिल रहा है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं. हम इतना बड़ा अवॉर्ड पाकर बहुत शुक्रगुजार हैं.’
2026 MAMA अवॉर्ड्स के ग्रैंड प्राइज विनर्स
- आर्टिस्ट ऑफ द ईयर: BTS
- सॉन्ग ऑफ द ईयर: कॉर्टिस फॉर रेडरेड
- एल्बम ऑफ द ईयर: BTS फॉर अरिरंग
- फैंस चॉइस ऑफ द ईयर: एनहाइपेन
2026 MAMA अवॉर्ड्स के आर्टिस्ट विनर्स की लिस्ट
- बेस्ट मेल ग्रुप: BTS
- बेस्ट फीमेल ग्रुप: IVE
- बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: अल्फा ड्राइव वन और ट्यूइड
- बेस्ट मेल आर्टिस्ट: येओनजुन (टुमॉरो एक्स टुगेदर)
- बेस्ट फीमेल आर्टिस्ट: सोयोन (i-dle)
- बेस्ट डांस परफॉर्मेंस मेल सोलो: ताईयांग, लाइव फास्ट डाई स्लो के लिए
- बेस्ट डांस परफॉर्मेंस फीमेल सोलो: येना, कैच कैच के लिए
- बेस्ट डांस परफॉर्मेंस मेल ग्रुप: कॉर्टिस फॉर रेडरेड
- बेस्ट डांस परफॉर्मेंस फीमेल ग्रुप: ILLIT फॉर इट्स मी
- बेस्ट वोकल परफॉर्मेंस सोलो: हवासा फॉर गुड गुडबाय
- बेस्ट वोकल परफॉर्मेंस ग्रुप: AKMU, पैराडाइज ऑफ रूमर्स के लिए
- बेस्ट कोलैबोरेशन: ले सेराफिम और जे-होप फॉर स्पेगेटी
- बेस्ट म्यूजिक वीडियो: बिग बैंग फॉर बिग
- बेस्ट कोरियोग्राफी: अतीज़ फॉर बैड
- बेस्ट बैंड परफॉर्मेंस: जन्नबी फॉर जस्ट किड्स
- बेस्ट रैप और हिप-हॉप परफॉर्मेंस: ज़िको को डुएट के लिए
- बेस्ट OST: किम मिन सोक, लव लैंग्वेज
2026 MAMA के स्पेशल और फेवरेट अवॉर्ड्स
- म्यूजिक विजनरी ऑफ द ईयर: बिग बैंग
- बेस्ट ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट: NCT Wish
- बेस्ट ऑफ नेक्स्ट: रीसीन
- वीज़ा सुपर स्टेज आर्टिस्ट: ट्रेजर
- पसंदीदा M काउंटडाउन स्टेज: एनहाइपेन
- पसंदीदा एशियाई ग्रुप: INI
- पसंदीदा डांस और वोकल परफॉर्मेंस ग्रुप: ZeroBaseOne
- दुनिया भर में KCONers की पसंद: ZeroBaseOne
- Qoo10 पसंदीदा मेगा आर्टिस्ट: NCT Wish