Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Box Office Collection Day 17: रणबीर-यश की ‘रामायण’ ने रचा इतिहास! 17 दिन में 1600 करोड़ पार

Ramayana Box Office Collection Day 17: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने 17वें दिन छप्पर फाड़ कमाई की है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है.

Ramayana Box Office Day 17
Ramayana Box Office Day 17

Ramayana Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ को रिलीज हुए पूरे 17 दिन हो गए हैं. इन 17 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो अपना जलवा बिखेरा है, वो काबिल-ए-तारीफ है. फिल्म ‘रामायण’ ने शानदार ओपनिंग करते हुए आज 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में 75 प्रतिशत के करीब वृद्धि देखने को मिली है. इसी कमाई के साथ फिल्म ने भारतीय बाजार में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि रणबीर और साई की फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है.

17वें दिन ‘रामायण’ ने की छप्पर फाड़ कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नीतेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है. फिल्म ने 17वें दिन 27.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 16वें दिन के मुकाबले 74 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 906.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारतीय बाजार में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,083.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. तीसरे शनिवार को फिल्म ने हिंदी में 20.25 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.65 करोड़ रुपये, तेलुगु में 75 लाख रुपये, तमिल में 2 करोड़ रुपये और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.

---विज्ञापन---

फिल्म की ऑक्यूपेंसी

17वें दिन कमाई के साथ फिल्म ‘रामायण’ की थिएटर ऑक्यूपेंसी में वृद्धि देखी गई है. 17वें दिन पूरे देश में फिल्म के 15,851 शो चलाए गए, जिनकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 29.7 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे शनिवार की सुबह के शो में 21.85 प्रतिशत, दोपहर के शो में 40.15 प्रतिशत, शाम के शो में 46.69 प्रतिशत और रात के शो में 50.54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,616.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसी के साथ इस फिल्म ने 1600 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

First published on: Nov 22, 2026 07:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो