Kusha Kapila Ex Husband Zorawar Ahluwalia Video: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, एक्ट्रेस और बिजनेस वुमन कुशा कपिला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, एक्ट्रेस कुशा कपिला अपने एक्स पति जोरावर सिंह अहलूवालिया की वजह से चर्चा में आई हैं. दरअसल, तलाक के 3 साल बाद जोरावर अहलूवालिया ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुशा कपिला के साथ तलाक और करियर में आई रुकावटों के बारे में खुलकर बात की है. इस दौरान जोरावर ने खुद को लूजर भी कहा है. चलिए जानते हैं कि जोरावर अहलूवालिया ने अपने वीडियो में क्या कुछ कहा है.
मैं एक लूजर हूं…
जोरावर सिंह अहलूवालिया ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में कुशा कपिला के एक्स-हस्बैंड ने अपनी नाकाम शादी, करियर में आई रुकावटों और पर्सनल लाइफ की परेशानियों के बारे में बताया है. एक वीडियो में जोरावर ने कहा, ‘मैंने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया. यह मेरी मेंटल हेल्थ के लिए था, क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं थी. उसके बाद मुझे कुछ बिजनेस के मौके मिले, जिनसे मैं जुड़ा हुआ था. जिसकी वजह से मेरा कैमरे के सामने आने का मन नहीं था. मैं बस एक लो-प्रोफाइल सिचुएशन चाहता था। अब, एक बात जो मुझे माननी है, वो ये कि मैं एक लूजर हूं.’
मेरी शादी टूट गई…
जोरावर ने आगे कहा, ‘पिछले कुछ सालों में मैंने अपना वो सब कुछ खो दिया है, जो मेरे लिए बहुत मायने रखता था. मेरी शादी टूट गई. मेरी कॉर्पोरेट नौकरी चली गई. मैंने वह घर खो दिया, जिसे मैंने अपने लिए बनाया था. मैंने अपनी इज्जत खो दी। मैंने खुद के बारे में अच्छा महसूस करने की कैपेसिटी खो दी. दूसरों से लगातार अपनी तुलना करने की लड़ाई में भी मैं हार गया.’
मैंने सब कुछ खो दिया
जोरावर ने अपनी बात खत्म करते हुए आखिर में कहा, ‘इन सब चीजों के साथ-साथ मैंने कुछ और भी खो दिया. मैंने अपना पुराना वर्जन खो दिया। मैंने खुद पर तरस खाने की भावना खो दी. मैंने हार न मानने की प्रक्रिया में भी खुद को खो दिया। 6 बार गिरो, तो 7वीं बार उठ खड़े हो. जब मैं हारा, तो मैं बिल्कुल बॉटम पर पहुंच गया था और जब मैं उस निचले स्तर पर पहुंचा, तो मैंने उस निचले स्तर को भी खो दिया.’