Sunday, 1 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News LIVE: ‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम मायरा मिश्रा के घर गूंजी किलकारियां! एक्ट्रेस ने दिया पहले बच्चे को जन्म

Entertainment News Live: टीवी शो 'भाग्य लक्ष्मी' फेम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है. इसके अलावा, आज ऐश्वर्या राय बच्चन और इलियाना डिक्रूज का जन्मदिन है.

Entertainment News Live: पॉपुलर टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा के घर एक बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, एक्ट्रेस के घर में एक नए मेहमान की किलकारी गूंजी है. मायरा मिश्रा और राजुल यादव के घर बेटी का जन्म हुआ है. पॉपुलर कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. मायरा और राजुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की और खुद के माता-पिता बनने की गुड न्यूज दी. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पहली तस्वीर भी शेयर की.

हमारा बच्चा…

मायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी बेटी के छोटे पैरों की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की. लेकिन, उन्होंने इस पोस्ट में अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया. इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक मैसेज भी लिखा, ‘एक बच्ची और ढेर सारा प्यार पाकर धन्य हो गए, मायरा और राजुल.’ वहीं, कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘एक सपना जिसे हमने बहुत करीब से देखा था, अब हमारी बाहों में है. हमारा बच्चा आ गया है और यह एक लड़की है.’

---विज्ञापन---

फैंस और दोस्तों ने दी बधाई

जैसे ही मायरा ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की, इंडस्ट्री में उनके दोस्तों और कलीग्स के बधाई संदेशों का कमेंट सेक्शन में तांता लग गया. उनके भाग्य लक्ष्मी के को-स्टार अमन गांधी और रोहित सुचांती ने भी अपनी खुशी जाहिर की. अमन गांधी ने फोटो पर दिल का इमोजी बनाया और रोहित ने तीन दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘बधाई हो’. अंजुम फकीह ने पोस्ट पर कमेंट किया, ‘बधाई हो, आप सब खुश रहें.’

‘उड़ता तीर’ ने की बंपर कमाई

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 37.75 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 55.53 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

First published on: Nov 01, 2026 11:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो